फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Council schools will be evaluated

परिषदीय विद्यालयों का होगा मूल्यांकन, मिलेगी ग्रेडिंग

Fri, 15 Oct 2021 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Council schools will be evaluated
पीडीडीयू नगर। बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए अब शासन स्तर पर परिषदीय विद्यालयों का मूल्यांकन कर ग्रेडिंग की जाएगी। इसके तहत विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता, साफ-सफाई, अनुशासन और प्रेरक एप की स्थिति देखी जाएगी। इसी के आधार पर शिक्षक भी पुरस्कृत किए जाएंगे।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए शासन के निर्देश पर 18 बिंदुओं का मानक तय कर विद्यालयों की गुणवत्ता जांची जाएगी। इसके लिए विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति, कोविड नियमों के पालन, विद्यालयों की साफ-सफाई, बच्चों में सामान्य ज्ञान, अनुशासन और प्रेरणा एप के माध्यम से शिक्षकों की कार्य पद्धति समेत 18 बिंदु निर्धारित किए गए हैं। इसके तहत विद्यालयों की व्यवस्था को परखते हुए उनकी ग्रेडिंग की जाएगी। इसके साथ ही विद्यालयों पर पदस्थ शिक्षकों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप विद्यालयों में शैक्षिक कार्य कराए जा रहे हैं। 18 बिंदुओं पर विद्यालयों की जांच कर गुणवत्ता का मूल्यांकन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed