फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Corona warriors honored

कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित

Wed, 06 May 2020 09:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Corona warriors honored
चकिया। देशव्यापी वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बीच कुछ लोग लगातार काम कर रहे हैं। परिवार और अपनी चिंता छोड़ कर काम कर रहे कर्मवीरों के सम्मान करने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में बुधवार को रामपुर भभैरा पुलिस चौकी पर चौकी प्रभारी भूपेश चंद्र कुशवाहा सहित अन्य पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान ने पुलिस कर्मियों को अंगवस्त्र प्रदान कर तथा माला पहनाकर उनका अभिनंदन स्वागत किया गया। इसी दौरान क्षेत्र के मुबारकपुर ग्राम पंचायत स्थित मगही पर बनवासी बस्ती के 40 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरण उनकी सहायता की गई। इस मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि आपातकाल से देश जूझ रहा है इस संकट की घड़ी में जरूरतमंदों को सहायता पहुंचाना ईश्वर सेवा के समान है। उन्होंने लोगों को वायरस से बचने के लिए आरोग्य सेतु एप्स अपने मोबाइल में डाउनलोड करने की अपील की।
विज्ञापन

इस मौके पर मोहन पांडेय, प्रधान दीनानाथ कुशवाहा, असगर अली, ओम प्रकाश शर्मा, संदीप कुमार, रामप्रसाद राम रहे।
पीडीडीयू नगर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से लॉकडाउन के दौरान लोगों के बीच मास्क, सैनिटाइजर वितरित करने के साथ लोगों को जागरूक करने का सिलसिला जारी है। बुधवार को नगर के विभिन्न बैंकों में आए लोगों के बीच मास्क, सैनिटाइजर, बिस्कूट और पानी का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोर्चा ने पीडीडीयू नगर के बैंक ऑफ़ बड़ौदा, यूनियन बैंक, इलाहाबाद बैंक, ओरिएंटल बैंक सहित विभिन्न बैंकों के बाहर लाइन में लगे लोगों के बीच मास्क, बिस्किट, चिप्स एवं पानी का वितरण किया। भायुमो जिलाध्यक्ष जितेंद्र पांडेय ने बैंकों के बाहर लाइन में लगे लोगों को सोशल डिस्टैंसिंग के फायदे समझाते हुए उनसे इस वैश्विक महामारी के दौर में आने वाले समय में भी इसका पूर्णतया पालन करने की अपील किया। उन्होंने कहा चंदौली ग्रीन जोन में है इसलिए सभी लोगों की जिम्मेदारी है कि सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करें। इस अवसर पर सौरभ चन्द्रा, अखिल सिंह] अशोक सोनकर, ऋषि चौहान, सौरभ जायसवाल, अभिजीत यदुवंश, अंबरीष जायसवाल, जय सिंह राजपूत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed