{"_id":"5ed6600d8ebc3e909f68fac4","slug":"corona-report-of-two-people-who-came-to-chandauli-from-mumbai-came-positive-four-days-ago","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन पहले मुंबई से चंदौली आए दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन पहले मुंबई से चंदौली आए दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव
Tue, 02 Jun 2020 07:49 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 02 Jun 2020 07:49 PM IST
विज्ञापन
corona test lab
- फोटो : amar ujala
चंदौली जिले में मंगलवार देर शाम दो और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमे एक पुरुष और एक महिला मरीज शामिल है और दोनो ही प्रवासी हैं। डीएम ने नवनीत सिंह चहल ने पुष्टि की है। दोनो ही मरीज ग्राम डेढ़गाॅवां, त्रिलोकीपुर, सकलडीहा व गोकुलपुर, खगवल, के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
ये लोग मुंबई से चार दिन पहले आए थे। इनकी सैपलिंग 28 मई को की गई थी और आज रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इनके संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों को कांट्रैक्ट ट्रेसिंग की मदद से ढूंढा जा रहा है। वही एक अन्य व्यक्ति मझगाई नौगढ़ निवासी जो पूर्व में पाॅजटीव था इनकी रिर्पोट निगेटिव प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
वाराणसी स्थित कोविड अस्पताल में स्वस्थ होने के बाद इसे डिस्चार्ज कर होम क्वारंटीन में रहने की सलाह दी गई। अब तक जनपद में कुल संक्रमित 26 लोग हैं, 15 मरीज स्वस्थ और 1 की मौत हो चुकी है, जबकि 10 एक्टिव केस है।
विज्ञापन