फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Corona positive patients exceed 900

जिले में कोराना पाजिटिव मरीजों का आंकड़ा 900 के पार

Sun, 02 Aug 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Corona positive patients exceed 900
पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में खलबली मचा दी है। वहीं पुलिस प्रशासन भी सकते में है कारण कि काफी संख्या में अब पुलिसकर्मी भी संक्रमित होने लगे है। शनिवार की रात 47 लोगों की रिर्पोट पाजिटिव आयी है। इसी के साथ संक्रमितों का आंकड़ा नौ सौ के पार पहुंच गया। जबकि 35 लोगो को अस्पताल से छुट्टी दी गयी। इसकी पुष्टि डीएम नवनीत सिंह चहल ने की।
विज्ञापन

जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 901 पहुंच गई है। इसमें 278 एक्टिव केस हैं। जबकि 615 व्यक्ति डिस्चार्ज किये जा चुके है तथा इजाल के दौरान 8 लोगो की मौत हो चुकी है। शनिवार की रात आई संक्रमितों की रिपोर्ट में 2 बालिका, 1 बालक, 10 महिला तथा 37 पुरूष है। इनमे से 1 हरियाणा से, 2 मुम्बई से, 2 पुणे से, 2 पंजाब से, 2 वेस्ट बंगाल से, 1 दुबई से आये है। अन्य सभी संक्रमित स्थानीय है। इनमें से 1 स्वास्थ्य कर्मी, 5 पुलिस विभाग से, 1 रेलवे कर्मी, 1 एकाउटेंट, 1 तकनीकी सहायक, 1 अधिवक्ता, 1 बिजनेस मैन, 2 कृषक से संबंधित है। जनपद चन्दौली में ये क्रमश: बरहनी ब्लाक के 2, सैयदराजा 15, चहनिया के 1, चकिया से 1, चन्दौली ब्लाक के नगरीय क्षेत्र से 1 व ग्रामीण से 11, सकलडीहा से 1, शहाबगंज से 4, धनापुर से 2, नियामताबाद के 4, डी.डी.डी.यू. नगर के 5 रहने वाले है। इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रहीं है। इनमें से 2 व्यक्ति वाराणसी जनपद को संदर्भित है। इनके अतिरिक्त आज एल-1 से 35 व्यक्ति डिस्चार्ज किये गये है। कोरोना पाजिटिव पाए जाने पर इन्हें अस्पाल में भर्ती कराया गया था। स्वस्थ होने पर घर भेज दिया गया ।
विज्ञापन

सैयदराजा। कोरोना संक्रमण से पुलिसकर्मी भी अब अछूते नहीं रहे। थानों में भी तेजी से संक्रमण फैल रहा है। शनिवार की रात आई रिपोर्ट में सैयदराजा थानाध्यक्ष सहित थाने के 11 पुलिसकर्मी कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। थानाध्यक्ष ने खुद को होम आईसोलेट कर लिया है। जबकि बाकी पुलिसकर्मियों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सनबीम स्कूूल में भर्ती करा दिया है। दरअसल स्थानीय थाने मे तीन दिन पूर्व जाँच मे एक पुलिस कर्मी कोरोना संक्रमित पाया गया था। इसके बाद स्वाथ्य विभाग ने थाने के सभी पुलिस कर्मियों और आने वालों सहित कुल 99 लोगो का स्वैप टेस्ट कराया था। जिसकी जाँच रिपोर्ट शनिवार की देर रात आई। जिसमे सैयदराजा थानाध्यक्ष, दो उप निरीक्षक सहित 4 महिला कांस्टेबल और पुलिस कर्मी, एक होमगार्ड पाजिटिव पाए गए हैै। इससे थाने मे हड़कंप मच गया। जिसके बाद नगर पंचायत द्वारा थाने को सैनिटाइज किया गया और स्वास्थ् विभाग की टीम थाने पहुंचकर सभी सभी को एम्बुलेंस से सनबीम स्कूल मे भर्ती कराया गया है। साथियों के पाजिटिव पाए जाने से अन्य पुलिसकर्मी भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed