{"_id":"5eaad7868ebc3e907b73e250","slug":"corona-positive-found-in-sujabad-varanasi-bahadurpur-village-in-chandauli-declared-a-hot-spot-police-vigilance-increased-barricades-closed-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी के सूजाबाद में मिला कोरोना पॉजिटिव तो चंदौली का बहादुरपुर गांव हाई अलर्ट जोन घोषित, पुलिस की चौकसी बढ़ी, बैरिकेडिंग कर रास्ते को किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी के सूजाबाद में मिला कोरोना पॉजिटिव तो चंदौली का बहादुरपुर गांव हाई अलर्ट जोन घोषित, पुलिस की चौकसी बढ़ी, बैरिकेडिंग कर रास्ते को किया बंद
Thu, 30 Apr 2020 07:39 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 30 Apr 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित क्षेत्र
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली जिले की सीमा से सटे वाराणसी के सूजाबाद क्षेत्र में एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्थानीय प्रशासन सतर्क हो गया है। सूजाबाद से सटे गांव बहादुरपुर को एहतियात के तौर पर हाई अलर्ट जोन घोषित कर दिया गया। पड़ाव चौराहे पर चौकसी बढ़ा दी गई है। बैरिकेडिंग कर रास्ते को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
जिले में अभी कोरोना से कोई संक्रमित नहीं हुआ है। वाराणसी के सूजाबाद में एक व्यक्ति के कोराना पाजिटिव मिलने की जानकारी हुई है, पुलिस और जिला प्रशासन ने सूजाबाद से सटे बहादुरपुर गांव को हाई अलर्ट कर दिया। बैरिकेडिंग कर पूरे गांव को सील कर दिया गया, ताकि कोई बाहर न निकल सके। बहादुरपुर गांव से सटे रतनपुर, मढ़िया और जलीलपुर गांव के आंशिक हिस्सों को भी हाई अलर्ट जोन बनाया गया है।
विज्ञापन
पड़ाव चौराहे पर राजघाट पुल से और रामनगर की ओर से आने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। चौराहे पर ही चिकित्सकों की टीम लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कर रही है। एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि जिले की सीमा से सटे वाराणसी के सूजाबाद में एक व्यक्ति के कोरोना पाजिटिव पाए जाने पर इस गांव से सटे जिले के बहादुरपुर गांव को हाई अलर्ट जोन कर दिया गया है। सीमा से सटे तीन अन्य गांवों को हाई अलर्ट जोन बनाया गया है।
विज्ञापन