पीडीडीयू नगर। जिले में एक दिन में 8 लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिला प्रशासन और सक्रिय हो गया है। मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों के गावों भैसा खुर्द, गौरी, अरंगी,समुदपुर, चंदौली पुरानी बाजार,पचाफेडवा, एलहिया गांव को सील किए गया। इन गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम डोर टू डोर थर्मल स्क्रीनिंग की। वहीं फायर ब्रिगेड के वाहन से पूरे गांव को सैनिटाइज किया। चहनियां संवाददाता के अनुसार बलुआ थाना के समुदपुर गांव में पति पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद गांव में खलबली मची है। दोनों चार जून को गुडगांव हरियाणा से श्रमिक स्पेशल ट्रेन से पांच जून को पीडीडीयू जंक्शन पहुंचे थे। इसी दिन परिवार सहित चंदौली पहुंचकर उनका जांच कराई और सेंपल देने के गांव आ गए। सोमवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनो को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वाराणसी भेज दिया। वहीं मंगलवार को सीडीओ डॉ. एके श्रीवास्तव के नेतृत्व में डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे, एसडीएम सकलडीहा प्रदीप कुमार, थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, बीडीओ आशा देवी, एडीओ पंचायत इंद्रभूषण दुबे आदि पहुंचे और गांव को सील कराया। सीडीओ ने बताया कि पूरे गांव को सेनिटाइज कराने के लिए सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगायी गई है। गांव में 21 दिन तक न कोई गांव में आएगा और न बाहर जाएगा। प्रतिबंध के दौरान होम डिलीवरी की सुविधा ग्रामीणों को दी जाएगी। कंदवा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के अरंगी गांव में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मंगलवार को गांव की उस गली को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया है। दोपहर बाद तीन बजे पॉजिटिव मरीज की मां, भाई,पत्नी व बेटे को एंबुलेंस से कोविड 19 की जांच के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। । वहीं शाम को सीडी, एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों की टीम पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। धीना संवाददाता के अनुसार बरहनी ब्लाक के पिपरी भैंसा ग्राम पंचायत के भैंसा खुर्द गांव के एक व्यक्ति के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद मंगलवार की सुुबह से ही एडीओ पंचायत बरहनी अरविंद सिंह की देख रेख में गांव में सफाई की गई और गांव को सैनिटाइज किया गया। इस दौरान एडीओ समाज कल्याण राज कुमार चौधरी, वीडीओ अभय कुमार सिंह ,लेखपाल गगन दीप रहे। ग्राम प्रधान सविता राय नेविजय बहादुर राय, राधेश्याम राय, बब्बी राय, बंधू राम, संतोष राय ने गांव को सील कर दिया। नियामताबाद के गौरी में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मंगलवार को सीडीओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने गांव में साफ सफाई व अन्य तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा। इस मौके पर एसडीएम कुमार हर्ष, डीपीआरओ ब्रह्मचारी दूबे, अलीनगर प्रभारी निरीक्षक बृजेशचंद्र तिवारी, एसबीएम सलाहकार मनोज श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत राकेश श्रीवास्तव, प्रधान विनोद बिंद, सेक्रेटरी संजय वर्मा रहे। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार ब्लाक के नईकोट के राजस्व गांव अलहिया में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव होने पर गांव को मंगलवार को हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया। मौके पर पहुंचे डीडीओ पदमकांत शुक्ल और एसडीएम प्रदीप कुमार ने कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति को जिला अस्पताल भेजते हुए गांव को सील करा दिया गया। इस मौके पर बीडीओ गुलाब चंद्र सोनकर, प्रशिक्षु बीडीओ राहुल सागर, सचिव रणजीत सिंह, एसआई चंद्रदेव राम, ग्राम प्रधान बलवंत यादव, कोटेदार बदरूद्दीन, जेई पीडब्ल्यूडी सुदामा रहे।