{"_id":"5f1497818ebc3e636e6ba666","slug":"corona-patients-fear-not-going-to-hospital-chandauli-news-vns536780866","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना मरीजों के अस्पताल नहीं जाने से क्षेत्रीय लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना मरीजों के अस्पताल नहीं जाने से क्षेत्रीय लोगों में दहशत
विज्ञापन
चंदौली। जिले में कोविड-19 के लगातार मरीजों के मिलने और अस्पताल में भर्ती नहीं होने से क्षेत्रीय लोगों में दहशत का माहौल है। चार दिन पहले पीडीडीयू नगर में 65 संक्रमित मिले थे। इन मरीजों को पहले अस्पताल ले जाने में स्वास्थ्य विभाग ने लापरवाही दिखाई। अब 27 ऐसे मरीज हैं जिसमें सात को ही अस्पताल में भर्ती कराया जा सका है। बाकी अस्पताल जाना ही नहीं चाहते हैं और घरपर ही दिखाई दे रहे हैं इससे क्षेत्रीय लोगों में दहशत है। सूत्रों का कहना है कि कई मरीज तो एंबुलेंस पहुंचते ही घर छोड़कर भाग जा रहे हैं।
जिले के नियमताबाद ब्लाक व पंडित दीनदयाल नगर के इलाके में इन मरीजों के अस्पताल नहीं जाने से लोगों में दहशत है। स्वास्थ्य विभाग इसके लिए परेशान है और ऐसे मरीजों की सूचना जिला प्रशासन को दे रहा है। जिले के नियमताबाद ब्लॉक व नगर पालिका पंडित दीनदयाल नगर के 27 मरीजों अपने घर से अस्पताल नहीं जा रहे हैं। जिससे लोगों में कोरोना के भय को लेकर चिंता बनी हुई है। सूत्रों का कहना है कि पीडीडीयू नगर के काली महाल और मैनाताली में कई मरीज घरों पर ही है और लोगों में और संक्रमण फैला सकते हैं। इस संबंध में एसीएमओ डॉ डीके सिंह का कहना है कि 27 मरीज हैं जो घर पर एंबुलेंस जाने के बाद अस्पताल जाने से इंकार कर रहे हैं। ऐसे लोगों की सूचना स्थानीय पुलिस व जिला प्रशासन को दे दी गई है। इनमें से सिर्फ अब तक सात मरीज एलवन हॉस्पिटल रेवसां में भर्ती कराए गए हैं। बाकी को भी जल्द भर्ती कराया जाएगा।
चंदौली। जनपद में कोराना संक्रमण की जाचं के लिए जिला मुख्यालय के पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल व चकिया के जिला संयुक्त अस्पताल में संदिग्धों की जांच आईसोलेशन वार्ड में किया जा रहा है। रविवार को 259 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए वाराणसी को भेजा गया। जिले के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनपद में बाहर से आने वालों की स्क्रीनिंग व सैंपलिंग के लिए चिकित्सकों की टीम लगाई गई है। रविवार को चंदौली से 120 व वैन के माध्यम से 139 लोगों के सैंपल शामिल है।