फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Controversy while playing football, Kishore stabbed his partner

फूटबाल खेलने के दौरान विवाद,किशोर ने साथी को मारा चाकू

Mon, 20 Jul 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Controversy while playing football, Kishore stabbed his partner
धानापुर। स्थानीय कस्बा के पठान टोली में रविवार की सुबह फुटबाल खेल के दौरान हुए विवाद के बाद गुस्साए किशोर ने साथी पर चाकू से वार कर जख्मी कर दिया। बाद में किशोर चाकू लेकर थाने पहुंच गया और पुलिस को पूरी बात बताई। वहीं घायल किशोर को परिवार वालों ने सीएचसी पहुंचाया।यहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

गांव के पठान टोली निवासी अयान (15) पुत्र मुस्लिम सा िथयों के साथ फुटबाल खेल रहा था। खेल के दौरान एक किशोर से उसका विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो मारपीट हो गई। पिटने के बाद किशोर वहां से चला गया। किशोर ने घर से सब्जी काटने वाली चाकू ली और बाहर निकल आया। इधर फुटबाल खेलने के बाद अयान अकेले घर की ओर चल दिया। इसी बीच किशोर ने अयान पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। अयान को लहूलुहान देख घर भागने के बजाए हमलावर किशोर सीधा थाने पर पहुंचा और पुलिस को घटना के बारे में बताया। दूसरी तरफ लहूलुहान अयान को परिवार वालों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed