फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Control room of examination centers will be built in Mahendra Technical College.

Chandauli News: महेंद्र टेक्निकल कॉलेज में बनेगा जिले के 88 परीक्षा केंद्रों का कंट्रोल रूम

Fri, 05 Jan 2024 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Control room of examination centers will be built in Mahendra Technical College.
चंदौली। जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए 88 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्र सीसीटीवी के नजर में हाेंगे। इनका कंट्रोल रूम मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में बनाया जाएगा। जिसमें एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। इसमें परीक्षा केंद्रों की चप्पे-चप्पे की निगरानी होगी। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए प्रशासन तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन

सत्र 2024 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 64,257 विद्यार्थी पंजीकृत है। इसमें हाई स्कूल की बात करें तो कुल 33,381 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें 17,088 बालक और 16,293 बालिकाएं शामिल हैं। वहीं, इंटरमीडिएट में कुल 30,876 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए परीक्षा केंद्रों की आनलाइन निगरानी की जाएगी। इसके लिए महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। सभी केंद्रों पर राउटर लगाकर केंद्र व्यवस्थापक पारदर्शिता पूर्ण तरीके से परीक्षा संचालन की वेबकास्टिग करने की व्यवस्था करेंगे। हर केंद्र के व्यवस्था व प्रधानाचार्य केंद्र में लगे डीवीआर का स्टेटिक आइपी एड्रेस उनकी यूजर आइडी एवं पासवर्ड एक सीलबंद लिफाफे में परीक्षा शुरू होने से पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक को उपलब्ध कराना होगा। कंट्रोल रूम में प्रत्येक कंप्यूटर पर परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाएगी। निरीक्षण में परीक्षा केंद्रों पर किसी प्रकार की अनुचित स्थित पर, सीसीटीवी कैमरा आदि ढंग से काम कर रहे हैं या नहीं, उसकी सूचना तुरंत जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के साथ सचल दलों को दी जाएगी। कंट्रोल रूम की निगरानी जिलाधिकारी द्वारा नामित प्रशासनिक अधिकारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए केंद्रों की आनलाइन निगरानी की जाएगी। इसके लिए महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। जहां एक मजिस्ट्रेट की भी तैनाती होगी।-डॉ.जयप्रकाश, जिला विद्यालय निरीक्षक,चंदौली
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed