फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Contractor Brijesh died due to collision of two bikes

दो बाइकों की टक्कर से हुई थी ठेकेदार बृजेश की मौत

Sun, 05 Sep 2021 07:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
Contractor Brijesh died due to collision of two bikes
चंदौली। धीना थाना क्षेत्र के बरहन गांव निवासी ठेकेदार बृजेश कुमार सिंह की मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जांच के दौरान यह पुष्टी हुई कि बृजेश की हत्या नहीं बल्कि दो बाइकों के टक्कर के चलते दुघर्टना में मौत हुई। आरोपी बाइक चालक और उसके सहयोगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को पुलिस लाइन में एएसपी दयाराम सरोज ने मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि 28 अगस्त की रात धीना थाना के बरहन गांव के समीप सड़क किनारे बृजेश कुमार सिंह का शव मिला था। कई जगहों पर चोट के निशान थे। समीप बाइक भी पड़ी थी। इसके अलावा नंबर प्लेट का टूटा टुकड़ा, मेडगार्ड के टुकड़े और ब्रेक का रबर भी मिला था। मृतक के भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। मामले को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई थी। ऐसे में पुलिस ने इसकी तफ्तीश शुरू की। घटनास्थल पर मिले बाइक के नंबर प्लेट के टुकड़े से सुराग मिला।
विज्ञापन

सर्विलांस के जरिए संदिग्ध व्यक्ति की मोबाइल पर वार्ता व अन्य पहलुओं की जांच की गई। संदिग्ध ने अपनी लोकेशन राजस्थान बताई थी। हालांकि सर्विलांस से उसकी लोकेशन धानापुर में मिली। इस पर सटीक लोकेशन पर पहुंचकर अभिषेक कुमार व उसके साथी बलिया जिला के चितबड़ागांव के विशाल कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। दोनों ने बताया कि दुर्घटना वाली रात दोनों बाइक से एवती गांव से धानापुर जा रहे थे। बरहन गांव के समीप सामने से एक बाइक आ गई। इससे दोनों बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना के बाद दोनों गिर पड़े। हालांकि थोड़ी देर बाद उठकर देखा तो तीसरा व्यक्ति औंधे मुंह गिरा हुआ था। उसकी बाइक भी जमीन पर पड़ी थी। डर के मारे पुलिस को बताने की बजाए बाइक स्टार्ट कर भाग गए। बाद में पता चला कि मामला तूल पकड़ता जा रहा है तो अपनी बाइक छिपा दी। वहीं खुद भूमिगत हो गए थे। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार, सुग्रीव गुप्ता, अशोक तिवारी, संजय सिंह, राजू चौहान, राहूल सिंह, विकास कुमार लाल, राजीव यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed