फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Consumers deposited one and a half lakh in the electricity department camp

बिजली विभाग के कैंप में उपभोक्ताओं ने जमा किए डेढ़ लाख

Mon, 09 Nov 2020 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
Consumers deposited one and a half lakh in the electricity department camp
कमालपुर। स्थानीय बिजली उपकेंद्र पर रविवार को उपभोक्ता सहायता केंद्र का आयोजन किया गया। बिजली विभाग के एक्सईएन आशीष सिंह के निर्देश पर एसडीओ जनमेजय साहू के नेतृत्व में आयोजित कैंप में 60 उपभोक्ताओं का बिल संशोधन करने के साथ चार लोगों के घरों में लगे मीटर बदले गए। इसके अलावा 10 उपभोक्ताओं की कैटेगरी भी बदली गई। कैंप में उपभोक्ताओं ने बकाया बिल के रूप में डेढ़ लाख रुपये भी जमा किए।
विज्ञापन

बिजली विभाग बकाया बिल, बिल में संशोधन, खराब मीटर बदलने आदि समस्याओं को दूर करने के लिए कैंप का आयोजन कर रहा है। उपभोक्ताओं की शिकायत रहती है कि उपभोग से ज्यादा बिजली बिल आ गया है। वहीं मीटर लोड न होने के बावजूद तेजी से गलत तरीके से रीडिंग हो रही है। उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए विभाग शिविर के माध्यम से समस्याओं को दूर करने का काम कर रहा है। विभाग की ओर से उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए कमालपुर बिजली उपकेंद्र पर कैंप आयोजित किया गया जिसमें 60 उपभोक्ताओं ने बकाया बिल का संशोधन करा लगभग डेढ़ लाख रुपये जमा किए। वहीं चार उपभोक्ताओं के शिकायत पर मीटर बदल गया व 10 उपभोक्ताओं की कैटेगरी भी बदली गई। इस मौके पर एसडीओ सहित अवर अभियंता जयकार पटेल, अजय कुमार, संदीप कुमार, रंजीत कुमार, रामसेवक, आलोक मिश्रा, राजनाथ, मुन्ना अली, बजरंगी प्रसाद, सद्दाम अली, गुड्डू अली, बाबू भाई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed