फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Construction of proposed two level trauma center begins in Mahewan

Chandauli News: महेवां में प्रस्तावित टू लेवल ट्रामा सेंटर का निर्माण शुरू

Sat, 18 Nov 2023 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Construction of proposed two level trauma center begins in Mahewan
यामताबाद के महेवां में प्रस्तावित टू लेवल ट्रामा सेंटर का निर्माण शुरू हो गया है। अधिकारियोें के अनुसार 2024 तक इसका कार्य पूरा हो जाएगा। इसका लाभ जनपद के अलावा बिहार राज्य और पड़ोसी जिले के लोगों को मिलेगा। अमर उजाला ने 16 नवंबर को इस संदर्भ की खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद काम शुरू हुआ है।
विज्ञापन


प्रदेश में चंदौली लोगों को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने में काफी पीछे है। 21 लाख की आबादी वाले जनपद में कोई ऐसा अस्पताल नहीं है जहां इमरजेंसी इलाज की सुविधाएं और चिकित्सक मौजूद हो। जबकि नेशनल हाइवे-2 से जुड़ने की वजह से जिले में आए दिन बड़ी दुर्घटनाएं होती हैं। गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल ले जाया तो जाता है लेकिन तुरंत ही उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया जाता है। चंदौली से वाराणसी की 35 किमी दूरी तय करने में ज्यादातर गंभीर मरीजों की सांसें थम जाती हैं। ऐसे में नेशनल हाइवे किनारे नियामताबाद के महेवा गांव में 10 आईसीयू और 10 जनरल वॉर्ड का ट्रामा सेंटर प्रस्तावित है। केंद्रीय मंत्री डॉ.महेंद्रनाथ पांडेय के शिलान्यास के बाद इसके निर्माण के लिए 14 करोड़ की राशि प्राप्त भी हो चुकी है। डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि ट्रामा सेंटर का निर्माण प्राथमिकता में है। जल्द से जल्द इसका निर्माण पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed