फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Construction of Prakateshwar Mahadev Temple begins in Dhapri village

Chandauli News: धपरी गांव में प्रकटेश्वर महादेव मंदिर का निमार्ण शुरू

Fri, 27 Feb 2026 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Construction of Prakateshwar Mahadev Temple begins in Dhapri village
नियामताबाद के धपरी में मंदिर निर्माण के पूर्व धार्मिक अनुष्ठान करते पुरोहित। संवाद - फोटो : जिला अस्पताल में भर्ती घायल करन।
धपरी गांव स्थित शिवलिंग प्राकट्य स्थल पर बृहस्पतिवार को श्री प्रकटेश्वर महादेव मंदिर के निर्माण लिए भूमिपूजन हुआ। मंदिर निमार्ण कार्य का शुभारंभ गाजीपुर के सिद्धपीठ हथियाराम मठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर भवानीनंदन यति, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक अनिल और जिला सामाजिक सद्भाव प्रमुख बद्री प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना कर किया। पीठाधीश्वर ने कहा कि यह स्थल क्षेत्र की आस्था का केंद्र बनेगा और समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करेगा।
विज्ञापन

पिछले वर्ष जुलाई महीने में एक निर्माण कार्य की नींव की खोदाई के दौरान शिवलिंग मिला था। शिवलिंग मिलने की सूचना के बाद क्षेत्र में उत्साह के साथ ही कुछ विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो गई थी। प्रशासन और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप से मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया। 9 सितंबर 2025 को आपसी सहमति और शांतिपूर्ण वार्ता के माध्यम से विवाद का समाधान कर लिया गया। समाधान के बाद मंदिर निर्माण की रूपरेखा तैयार की गई। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं के सहयोग से अब औपचारिक रूप से निर्माण कार्य शुरू हो गया है। आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का भी कार्यक्रम हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंदिर बनने से धपरी गांव धार्मिक पर्यटन के रूप में भी विकसित हो सकेगा। क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द और एकता को बल मिलेगा। इस मौके पर सांसद दर्शना सिंह, सांसद साधना सिंह, सीओ कृष्णमुरारी शर्मा, स्वामी रूपेश्वरानन्द, मंदिर निर्माण समिति अध्यक्ष संदीप सिंह, राणाप्रताप सिंह, सुरेंद्र सिंह, काशीनाथ सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed