फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Construction of new two-lane bridge over Karmnasha river, construction started

कर्मनाशा नदी पर दो-दो लेन का बनेगा नया पुल, निर्माण शुरू

Thu, 24 Dec 2020 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
Construction of new two-lane bridge over Karmnasha river, construction started
सैयदराजा। यूपी-बिहार बार्डर पर नौबतपुर के समीप कर्मनाशा नदी पर अब दो-दो लेन का नया पुल बनेगा। बुधवार को एनएचएआई ने इसके निर्माण का कार्य भी प्रारंभ कर दिया। इस पुल पर तकरीबन 60 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसका निर्माण कार्य मार्च 2022 तक पूूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बन जाने से यूपी-बिहार बार्डर पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। यूपी-बिहार को जोड़ने वाले कर्मनाशा नदी पर बना चार लेन का पक्का पुल पिछले साल 28 दिसंबर 2019 को क्षतिग्रस्त हो गया था। तब से इस पुल की मरम्मत का काम चल रहा था। हालांकि इस पुल की मरम्मत होने के साथ ही लोड टेस्टिंग हो चुकी है। अब सुरक्षा विशेषज्ञ की रिपोर्ट के आने के इंतजार है। इसके बादइस पर आवागमन शुरू किया जाएगा। वहीं इस पुल के बगल में दो-दो लेन का नया पुल बनेगा। इसका काम भी बुधवार को भूमिपूजन के साथ शुरू हो गया। एनएचएआई की देखरेख में कार्यदायी संस्था सोमा कंपनी की ओर से इसका निर्माण कराया जा रहा है। इसके निर्माण की जिम्मेदारी सोमा कंपनी को दी गई है। इसके निर्माण पर करीब 60 करोड़ का खर्च आएगा। इसका काम मार्च 2022 तक पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed