{"_id":"69bce0b653883f84010a78a5","slug":"constable-amit-kumar-suspend-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: महिला कांस्टेबल से छेड़खानी मामले में सिपाही पर गिरी गाज, हुआ निलंबित; एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: महिला कांस्टेबल से छेड़खानी मामले में सिपाही पर गिरी गाज, हुआ निलंबित; एफआईआर दर्ज
Fri, 20 Mar 2026 11:23 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:23 AM IST
सार
Chandauli News: चंदौली जिले में महिला कांस्टेबल से छेड़खानी के आरोप में सिपाही अमित कुमार को निलंबित किया गया। वहीं मामले में महिला कांस्टेबल की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
female police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौली जिले के सदर कोतवाली में कार्यरत एक महिला कांस्टेबल ने वहां तैनात सिपाही अमित कुमार पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर अधिकारी मामले की जांच ने जुट गए हैं। वहीं आरोपी कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
महिला सिपाही ने आरोप लगाया कि रात में वह सीसीटीवी कक्ष में ड्यूटी पर थी। रात में लगभग दो बजे सिपाही अमित कुमार क्वार्टर गार्ड ड्यूटी समाप्त करके उसके कक्ष में चला आया और उससे बद्तमीजी करने लगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Jaunpur Weather: मौसम का कहर, हल्की बारिश, आसमान में छाए बादल; बिजली की चपेट में आने से एक की मौत
विज्ञापन
महिला सिपाही के शोर करने पर आरोपी सिपाही वहां से भाग गया। इस संबंध में कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच जा रही है। वहीं आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।