फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Connection of 21 defaulters of electricity bill disconnected, one lakh 10 thousand revenue deposited

बिजली बिल के 21 बकाएदारों के काटे कनेक्शन, एक लाख 10 हजार राजस्व जमा

Thu, 07 Apr 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Connection of 21 defaulters of electricity bill disconnected, one lakh 10 thousand revenue deposited
चकिया। बिजली बिल के बड़े बकाएदारों के खिलाफ बुधवार को अधिशासी अभियंता अखिलेश कुमार सिंह के निर्देश पर नगर के कालिका धाम और बुद्ध नगर कॉलोनी में एसडीओ अनिल सिंह व जेई प्रमोद शर्मा के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने 21 बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन काट दिए व एक लाख 10 हजार की वसूली की।
विज्ञापन

राजस्व वसूली बढ़ाने व लाइन लॉस रोकने के लिए विभागीय कर्मचारियों ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नगर के तहसील फीडर से जुड़े कालिका धाम व बुद्ध नगर कॉलोनी में कनेक्शन की जांच की गई। इसमें बिल जमा न करने वाले 21 बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए गए। विद्युत चेकिंग कनेक्शन कट जाने से बकाएदारों के सामने पेयजल का संकट खड़ा हो गया है। एसडीओ ने बताया कि राजस्व वसूली बढ़ाने व लाइन लास रोकने के लिए जांच अभियान चलाया गया है। अभियान में गुलशन गुप्ता, ओमप्रकाश, विजय, संतोष भारती, रामदुलार शर्मा, निरंजन खरवार, शिव कुमार मौर्य, नंदलाल राम, सोनू शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed