सकलडीहा। समाजवादी पार्टी की ओर से शनिवार को कैलावर गांव में पीडीए की बैठक हुई। इसमें जीवनपुर गांव निवासी सत्यजीत कुमार को अनुसूचित जाति का जिला महासचिव नियुक्त किया गया। वहीं, सकलडीहा के सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि सपा का लक्ष्य पीडीए को जोड़ना है।
विधायक ने कहा कि जिस तरह से भाजपा सरकार में पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज के लोगों का उत्पीड़न हो रहा है, उसका जवाब 2027 में पीडीए समाज एकजुट होकर देगा। वहीं, सत्यजीत कुमार ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। इस मौके पर सपा के विधानसभा अध्यक्ष सुभाष यादव, महासचिव अनिल चौहान, अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष शशिकांत भारती, अनिल यादव, सुमित कुमार उर्फ विक्की, विनय कुमार, आरके प्रसाद आदि मौजूद थे।