फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Congressmen wrote a letter to the Governor for fertilizer

Chandauli News: Congressmen wrote a letter to the Governor for fertilizer

Fri, 08 Dec 2023 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Congressmen wrote a letter to the Governor for fertilizer
पीडीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या आठ के समीप डी कैचिंग लाइन नंबर तीन पर शुक्रवार की दोपहर में दो बजे ट्रेन संख्या 03693 बेपटरी हाे गई। ट्रेन बेपटरी होने की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारियों में खलबली मच गई। सायरन गूंजते ही क्यूआरटी, और एनडीआरएफ, आरपीएफ और जीआरपी, अग्नि शमन की टीम पहुंच गई। आनन फानन पलटे बोगी से अन्य बोगी को अलग किया गया। उसके बाद बोगी को काट कर घायल और मृतकों को बाहर निकाला गया। यह पूरा मामला एनडीआरएफ और रेलवे के संयुक्त आपदा राहत बचाव अभ्यास का था। मॉकड्रिल में सबकुछ ओके मिला।
विज्ञापन

पूर्व में तय अभ्यास कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या आठ के समीप यार्ड में ट्रेन के एक डिब्बे को बेपटरी कर दिया गया। दोपहर दो बजे अचानक आपातकालीन सायरन गूंजने लगी। इस सूचना के बाद एनडीआरएफ 11वीं बटालियन पूरी तैयारी के साथ पहुंच गई। वहीं रेलवे के क्यूआरटी (दुर्घटना राहत यान) की टीम पहुंच गई। वहीं सिग्नल, आरपीएफ, जीआरपी, अग्निशमन दल पहुंच गई। सबसे पहले पलटे बोगी के आस पास जुटी भीड़ को सुरक्षा बलों ने दूर किया। आरपीएफ और एनडीआरएफ ने पूरे इलाके की घेरेबंदी की। इस बीच ट्रेन के पलटे कोच से धूआं निकलने लगा।
विज्ञापन

यह देख कर अग्नि शमन विभाग की टीम ने कोच पर चढ़ कर आग बुझाई। इसके बाद कटर से बोगी की छत काटी गई। वहीं एनडीआरएफ, आरपीएफ और स्काउट की टीम बोगी पर चढ़ कर खिड़की के सहारे अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इस बीच मौके पर डीआरएम राजेश गुप्ता, एडीआरएम दिलीप कुमार, सीनियर डीसीएम सुधांशु रंजन, डीसीएम दीपक कुमार, लोको मंडलीय चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. एल सांगा सहित अन्य अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई। दो घंटे के प्रयास के बाद सभी को बाहर निकाला गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एनडीआरएफ के अधिकारियों ने बताया कि मॉकड्रिल के माध्यम से आपतकालीन स्थिति निपटने के लिए रेलवे के साथ संयुक्त रूप से अभ्यास किया गया। इस तरह के अभ्यास से विभागीय तैयारियों के प्रदर्शन का आंकलन किया जाता है। मॉकड्रिल में सबकुछ ठीक मिला है। मंडल रेल प्रबंधक राजेश गुप्ता ने कहा कि आपदा से बचाव की तैयारियों को देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed