फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Congress workers made aware of the party's policies

पार्टी की नीतियों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कराया अवगत

Sat, 21 Aug 2021 06:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 06:53 PM IST
विज्ञापन
Congress workers made aware of the party's policies
पीडीडीयू नगर। कांग्रेस पार्टी की ओर चलाए जा रहे जय भारत महासंपर्क अभियान के तीसरे दिन शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के सदस्यों ने नियामताबाद ब्लॉक के गौरैया, मन्नापुर, बखरा, फतेहपुर, व्यासपुर आदि गांव में लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। साथ ही ग्राम प्रधानों व विशिष्टजनों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

ओबीसी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाराम पटेल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने प्रभात फेरी भी निकाली। बताया कि प्रदेश व्यापी कार्यक्रम के तहत 19 से 21 अगस्त तक प्रत्येक वार्ड व प्रत्येक गांव में जाकर लोगों से मिलकर कांग्रेस की नीतियों की जानकारी दी गई। साथ ही ग्राम प्रधानों व अन्य विशिष्ट जनों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आह्वान पर पूरे प्रदेश में कार्यकर्ता वार्डों व गांवों में नए सदस्य बना रहे हैं। साथ ही वहां व्याप्त समस्याओं की सूची भी बनाई जा रही है। कार्यकर्ताओं ने लोगों को भाजपा सरकार के जनविरोधी कार्यों के बारे में भी बताया। इसमौके पर विशुन प्रसाद सोनकर, आलोक गोंड, हरिराम, धर्मराज पाल, हरिराम पटेल, संदीप पटेल राज कुमार पटेल, सतीश कुमार पटेल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed