फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Congress workers gheraoed the DM office and protested

Chandauli News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय का घेराव कर किया प्रदर्शन

Thu, 24 Jul 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Congress workers gheraoed the DM office and protested
चंदौली। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी मुगलसराय के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को धान की रोपाई के लिए किसानों को खाद व सिंचाई के लिए नहरों में पानी छोड़े जाने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग को सौंपा।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि जिले में धान की फसल की रोपाई चल रही है। किसानों को धान की फसल के लिए यूरिया खाद और सिंचाई के लिए पानी की जरूरत है। परंतु किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। खाद के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि किसान यूरिया व डीएपी तथा पानी के लिए परेशान हैं। समितियों पर खाद उपलब्ध नहीं होने से खुले बाजार में महंगे दाम में खाद खरीदने के लिए किसान मजबूर हैं। प्रदर्शन में बृजेश गुप्ता, कमलेश ओझा, राजीव त्रिपाठी, मधु राय, गंगा प्रसाद, राजेंद्र गौतम, दया राम पटेल, मुनीर खान, शाहिद तौसीफ, निखिल सिंह, असद इकबाल, पवन पासवान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed