फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Congress, walking out

कांग्रेसजनों ने निकाली पद यात्रा

Mon, 13 Apr 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Mon, 13 Apr 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
Congress, walking out
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सकलडीहा विधानसभा के
विज्ञापन
पदाधिकारियों की सम्पर्क पद यात्रा रविवार को सकलडीहा सघन तिराहे से निकलकर बरठी गांव स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति स्तंभ पर जाकर खत्म हुई। इस दौरान वरिष्ठ नेता राजेश पति त्रिपाठी ने कहा कि आज की सरकार से देश का किसान मजदूर, नौजवान सब अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।

आज किसानों की जितनी दुर्गर्ति हो रही है उतनी किसी भी सरकार में नहीं हुई।
भाजपा सरकार के आने से किसानों, गरीबों एवं मजदूरों के अच्छे दिन नहीं आए। अगर कहा जाए कि सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर काम कर रही है।

कांग्रेस नेताओं ने भाजपा को किसान विरोधी बताया। कहा कि जो कांग्रेस सरकार ने भूमि अधिग्रहण कानून को लागू किया था उसे बहाल करना चाहिए। देश में हुई असमय बरसात और ओलवृष्टि से बर्बाद फसल से पीडिं़त किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।

जिन किसान परिवारों ने आत्महत्या किया है उनके परिजनों को पर्याप्त सहायता प्रदान की जाये। किसानों के बकाये गन्ना मूल्य का शीघ्र भुगतान हो। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने चुनाव में जो वादे किए थे वे झूठ साबित हो गए।

सम्पर्क पद यात्रा में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अशोक सिंह, देवेन्द्र द्विवेदी, जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना, राजेश चौधरी, अरुण द्विवेदी, न्यायमूर्ति ओझा, अजीत पाठक, बाबा गोड़, तरुण पांडेय, मुकेश कुमार नंदन, सुभाष सिंह, अकलू पाठक, विजय प्रताप सिंह, बीके सिंह, शरद वर्मा, पंकज सहित कई अन्य रहे।


राजेशपति का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामजी गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को सैयदराजा में आयोजित जनसंपर्क पदयात्रा में शामिल होने जा रहे पूर्व विधान परिषद सदस्य राजेशपति त्रिपाठी का जीटी रोड स्थित वीआईपी गेट पर फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया।

तत्पश्चात श्री त्रिपाठी ने जीटी रोड स्थित प्रचीन काली मंदिर में दर्शन-पूजन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता को अच्छे दिनों के झूठे सब्जबाग दिखाकर सत्ता पर काबिज होने वाली मोदी सरकार गलतबयानी कर देश को गुमराह कर रही है। कहा कि फसलों की बर्बादी का दंश झेल रहे किसानों की मौतों से केंद्र सरकार को फर्क नहीं पड़ रहा है।

 इसलिए किसानों को मुआवजे के नाम पर फूटी कौड़ी भी नसीब नहीं हो रही है।

सरकार जबरदस्ती किसानों की जमीन हड़पकर पूजीपतियों को देने की योजना बना रही है। पार्टी किसानों के हितों के लिए अंतिम समय तक संघर्ष करेगी।

देश के अन्नदाताओं के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्वागत करने वालों में युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सियाराम पाठक, दयाशंकर सिंह गांधी, एखलाक अहमद, हीरालाल शर्मा, संतोष तिवारी, शाहिद तौसिफ, दशरथ चौहान, राजकुमार गोंड, उदया चौहान, मो. शमीम एवं अकील अहमद बाबू आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed