Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Congress leader Ajay Rai met with family of deceased drug dealer and took dig at BJP in chandauli

UP: मृत दवा व्यापारी के परिजनों से मिले अजय राय, भाजपा पर किया तंज; बोले- यूपी में व्याप्त हो चुका है जंगलराज

Fri, 21 Nov 2025 05:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 21 Nov 2025 05:30 PM IST
सार

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के पीडीडीयू नगर में दवा व्यवसाई की गोली मार हत्या कर दी गई थी। इसका सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ था। इसके बाद परिजनों से मिलने के मिलने के लिए कांग्रेस नेता अजय राय भी पहुंच गई। उन्होंने सरकार पर सियासी तीर छोड़े हैं।

विज्ञापन
Congress leader Ajay Rai met with family of deceased drug dealer and took dig at BJP in chandauli
मृत दवा व्यवसाई के परिजनों से मिले अजय राय। - फोटो : संवाद

विस्तार

Chandauli News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि दवा व्यवसायी रोहिताश का एक ओर पोस्टमार्टम हो रहा था, दूसरी ओर भाजपा पूर्व मंत्री से लेकर, वर्तमान विधायक व कार्यकर्ता डीजे बजाकर एकता यात्रा निकाल रहे थे। कितने शर्म की बात है। इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। यह उपहास किया गया है और यह रोहिताश पाल का ही नहीं पूरी समाज का अपमान है।

विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शुक्रवार को पीडीडीयू नगर स्थित रविनगर पहुंचे, जहां उन्होंने हाल ही में मृत दवा व्यवसाई रोहिताश पाल के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घटना को हृदय विदारक बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के जीरो टॉलरेंस के दावे पूरी तरह खोखले साबित हो रहे हैं। हत्यारोपियों पर अभी तक कोई ठोस कार्रवाई न होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन


अजय राय ने कहा कि रोहिताश पाल चंदौली के एक लोकप्रिय दवा व्यवसाई थे, जिनकी निर्दयतापूर्वक हत्या ने पूरे जिले को झकझोर दिया है। परिवार आज न्याय की उम्मीद लिए बैठा है, लेकिन प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है। उन्होंने कहा कि घटना को कई दिन बीत गए, मगर आरोपित खुले घूम रहे हैं, जो प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि जब रोहिताश का पोस्टमार्टम हो रहा था, उस समय भाजपा के पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक डीजे बजाकर एकता यात्रा निकाल रहे थे। अजय राय ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सच में जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं, तो हत्यारोपितों पर बुलडोजर चलवाकर उदाहरण पेश करें।

उन्होंने पूछा कि बाबा जीरो टॉलरेंस कहते हैं, तो फिर कार्रवाई क्यों नहीं? अपराधियों के घर पर बुलडोजर क्यों नहीं चल रहा? उन्होंने आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी मृतक परिवार के साथ पूरी मजबूती के साथ खड़ी है। दोषियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा।

सीएम के मौजूदगी में सोनभद्र हादसे में गिरफ्तारी क्यों नहीं
कांग्रेस अध्यक्ष ने सोनभद्र की घटना का उदाहरण देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की मौजूदगी में अवैध खनन के दौरान मजदूर दबकर मर गए, नामजद एफआईआर दर्ज हुई लेकिन गिरफ्तारी आज तक नहीं हुई। ऐसे में यूपी में कानून-व्यवस्था किस दिशा में जा रही है, यह स्पष्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed