फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Congress and AAP support the advocates' movement

Chandauli News: अधिवक्ताओं के आंदोलन को कांग्रेस व आप का समर्थन

Sat, 05 Aug 2023 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Congress and AAP support the advocates' movement
चंदौली। न्यायालय भवन निर्माण के लिए धरने पर बैठे अधिवक्ताओं को शुक्रवार को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का समर्थन मिला। आंदोलन के 21वें दिन शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर के साथ ही नगर क्षेत्र में जुलूस निकाला। झन्मेजय सिंह ने कहा कि विकास के लिए आर-पार की लड़ाई चल रही है। आश्वासन पर कोरे आंदोलन स्थगित नहीं होगा।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल धरनास्थल पर पहुंचा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी का समर्थन पत्र संयुक्त बार एसोसिएशन को सौंपा और कहा कि नौ साल से डबल इंजन की सरकार है लेकिन चंदौली में न्यायालय भवन नहीं बनवा पाई। कांग्रेस प्रवक्ता शशिनाथ उपाध्याय ने कहा कि चंदौली का विकास पूर्व मुख्यमंत्री पंडित कमलापति त्रिपाठी के जमाने में ही हुआ। जिला बन जाने के बावजूद चंदौली में किसी सरकार ने कोई काम नहीं किया। पहले से हुए विकास को नष्ट ही किया है। महामंत्री राज बहादुर सिंह ने कहा कि अधिवक्ता अंतिम सांस तक आंदोलन को जारी रखेंगे।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोष पाठक भी धरनास्थल पहुंचकर अधिवक्ताओं के आंदोलन को अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर बार अध्यक्ष द्वय चन्द्रभान सिंह व जयप्रकाश सिंह, मुरलीधर सिंह, धनंजय सिंह, शहाबुद्दीन, राजेश दीक्षित, संतोष कुमार सिंह, पंचानन पांडेय, अनिल कुमार सिंह, शमशुद्दीन, सुल्तान अहमद, ओमप्रकाश सिंह, अभिनव आनन्द सिंह, विनय सिंह, शिवेंद्र मिश्रा, नवीन सिंह बबलू, ज्ञानेंद्र सिंह, सत्येंद्र बिंद, मधु राय, नारायण मूर्ति ओझा, गंगा प्रसाद, रजनी पांडेय, डा. रामअधार, राजेंद्र गौतम, प्रदीप मिश्रा, प्रदीप पांडेय, विवेक सिंह, विनोद सिंह, राकेश सिंह, ज्ञान प्रकाश, दूधनाथ सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। संचालन राकेश रत्न तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed