{"_id":"6a0083174bc94c33f4601751d49f8bdc","slug":"compost-check-in-the-shops-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद की दूकानों पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद की दूकानों पर छापा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Sat, 23 Jan 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उर्वरक की कालाबाजारी और घटतौली संबंधित किसानों की शिकायत पर जिला कृषि
विज्ञापन
अधिकारी के नेतृत्व में विभागीय टीम ने शुक्रवार को उर्वरक की 11 दूकानों
पर छापेमारी कर आठ नमूने लिए।
इससे उर्वरक संचालकों में खलबली की स्थिति रही।
जिला कृषि अधिकारी कमलजीत सिंह ने बताया कि किसान दिवस पर किसानों द्वारा उर्वरक की कालाबाजारी, घटतौली और गुणवत्ता संबंधी शिकायतें प्राप्त हो रहीं थीं। इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम से उर्वरक की दुकानों पर छापेमारी के निर्देश प्राप्त हुए थे।
इसी के मद्देनजर आज मुख्यालय, सैदूपुर और कांटा क्षेत्र की 11 उर्वरक की दुकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान दुकान में मौजूद स्टाक और रजिस्टर की जांच की गई। टीम ने दूकान पर मौजूद ग्राहकों से रेट के बाबत जानकारी भी ली।
इसके बाद आठ नमूने लिए गए, जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। यदि किसी भी दुकान से उर्वरक की कालाबाजारी या घटतौली की शिकायत सही मिली तो उसे निलंबित कर दिया जाएगा।