फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Complete repair work on NH soon

नएच पर मरम्मत कार्य शीघ्र पूरा करने का रीजनल मैनेजर ने दिया निर्देश

Sun, 19 Jun 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Complete repair work on NH soon
पीडीडीयू नगर/कंदवा। सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने खतरनाक गड्ढों के चलते आए दिन होने वाली हुई दुर्घटनाओं और उनमें हुई मौतों के संबंध में प्रधानसंघ के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभाष सिंह अनुज के नेतृत्व में ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने वाराणसी में एनएच के क्षेत्रीय अधिकारी विपनेश शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रीजनल मैनेजर से मार्ग की दुर्दशा के बारे में जानकारी दी। इस पर रीजनल मैनेजर ने एनएचआई के परियोजनों निदेशक को फोन कर शीघ्र मार्ग के मरम्मत का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अमर उजाला में नौ जून को खतरनाक हो गया है सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित हुआ था। प्रधान संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभाष सिंह अनुज व अन्य ग्रामीण अखबार की प्रति लेकर वाराणसी स्थित एनएचआई कार्यालय में क्षेत्रीय अधिकारी विपनेश शर्मा से मिले और खबर दिखाकर सड़क बनवाने का अनुरोध किया। खबर पढ़ने के बाद क्षेत्रीय अधिकारी ने परियोजना निदेशक (एनएचआई) को फोन कर शीघ्र सड़क को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। अब क्षेत्रीय अधिकारी के निर्देश पर कितना अमल होता है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। प्रतिनिधिमंडल में अजय सिंह, अभिषेक सिंह, पंकज, राधेश्याम उपाध्याय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed