फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Commerce Department caught 364 cases of liquor being carried in a truck

Chandauli News: वाणिज्य विभाग ने ट्रक में ले जाई जा रही 364 पेटी शराब पकड़ी

Sun, 26 Mar 2023 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Commerce Department caught 364 cases of liquor being carried in a truck
वाणिज्य कर विभाग की टीम ने जांच के दौरान शुक्रवार को नेशनल हाईवे पर बिहार भेजी जा रही 364 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। तस्कर बरामद शराब को ट्रक में बड़ा बक्सा बनाकर उसमें छिपाकर ले जा रहे थे। वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों की सूचना पर पहुंचे कोतवाल शेषधर पांडेय व आबकारी विभाग के कर्मी ट्रक व शराब को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गए हैं। वाणिज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर पुनित कुमार व वाणिज्य कर अधिकारी आलोक कुमार शुक्रवार की शाम नौबतपुर-सैयदराजा के बीच नेशनल हाईवे पर बिहार की तरफ जाने वाले ट्रकों की जांच पड़ताल कर रहे थे। इसी बीच जब उक्त ट्रक को रोक कर उसके माल संबंधित काग़जात व ट्रक की जांच की गई तो लदे माल के वजन में फर्क नजर आया। अधिकारियों ने ट्रक को क़ब्जे में लेकर विभाग के परिसर में खड़ा करा दिया तथा चालक को लदे माल की जांच पड़ताल के लिए नोटिस जारी कर दी। जब शनिवार को ट्रक पर लदे कांच को उतवा कर जांच की गई तो ट्रक के बाडी-डाले में एक बड़ा लोहे का बाक्स दिखाई दिया। अधिकारियों ने उस लोहे के बक्से की जांच की तो उसमें 364 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। मामला खुलते ही ट्रक का चालक तथा खलासी मौके से फ़रार हो गए। सूचना पर पहुंची आबकारी विभाग की टीम ट्रक व बरामद शराब को सीज कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

रिपोर्ट- महताब खान
संपादन- धनंजय
बाइट- 1312
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed