{"_id":"610c30fc8ebc3eb7b4100569","slug":"college-administration-busy-preparing-for-entrance-exam-chandauli-news-vns604379438","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड व प्रशिक्षित स्नातक प्रवेश परीक्षा की तैयारी में जुटा कॉलेज प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड व प्रशिक्षित स्नातक प्रवेश परीक्षा की तैयारी में जुटा कॉलेज प्रशासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकलडीहा। स्थानीय पीजी और इंटर कॉलेज में आगामी शुक्रवार को बीएड और प्रशिक्षित स्नातक की परीक्षा होनी है। इसके लिए बनाए गए 11 परीक्षा केंद्रों पर 47 सौ परीक्षार्थी शामिल होगे। इन केंद्रों पर सुबह और शाम की पाली में परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। वहीं पीजी और इंटर कॉलेज के पार्किंग व खेल ग्राउंड में पानी भरा होने के कारण वाहनों के खड़ा करने की समस्या को लेकर बृहस्पतिवार को अधिकारी परेशान रहे।
परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर साफ-सफाई के साथ कोविड प्रोटोकॉल के तहत मास्क, सेनेटाइजर व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने का निर्देश दिया है। परीक्षा के दिन पांच सौ मीटर की परिधि में धारा 144 लागू रहेगा जिसके तहत पांच सौ मीटर की परिधि में सभी दुकाने बंद रहेंगी। परीक्षा केंद्र में कार्मिक व परीक्षार्थियों के मोबाइल, कैलकुलेटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरा और वाइस रिकार्डर आदि व्यवस्था कराने का निर्देश है। स्टैटिक मजिस्ट्रेट एलबी जायसवाल ने महाविद्यालय पहुंचकर परीक्षा के संबंध में जानकारी ली। केंद्राध्यक्ष व प्राचार्य डा. पीके सिंह ने बताया कि परीक्षा कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है लेकिन ग्राउंड में पानी होने के कारण वाहनों को खड़ा करने की समस्या बनी हुई है। इसे दूर कराने का प्रयास किया जा रहा है।