फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   CO's driver was involved in illegal recovery, two suspended

अवैध वसूली में लिप्त था सीओ का चालक, दो निलंबित

Wed, 15 Sep 2021 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
CO's driver was involved in illegal recovery, two suspended
चंदौली। पुलिस विभाग में तैनात कुछ कर्मियों के द्वारा भ्रष्टाचार का खेल अभी रुका नहीं है। अब तो सिपाही खुद को सीओ का खास बताकर वसूली करने लगे है। एसपी अमित कुमार ने जांच के बाद चकिया सीओ के वाहन चालक को अवैध वसूली की पुष्टि होने पर निलंबित कर दिया है। वहीं चकिया में पीआरवी पर तैनात एक हेड कांस्टेबल को नशे में धुत होने के बाद सिपाहियों से बदसलूकी करने के आरोप में निलंबित किया। चकिया सीओ को आवंटित चार पहिया वाहन पर चालक के रुप में सिपाही जय प्रकाश यादव की तैनाती की गई है। सिपाही के चकिया क्षेत्र के भांग की दुकानों और प्राइवेट वाहन स्टैंडों पर सीओ के नाम पर वसूली की शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंची। जब पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने गोपनीय ढंग से इसकी जांच कराई तो सबकुछ साफ हो गया। जांच के दौरान यह भी मालूम हुआ कि उक्त सिपाही सकलडीहा में तैनाती के दौरान भी अवैध वसूली जैसे कारनामों को अंजाम दे चुका है। वहीं चकिया सर्किल के पीआरवी 3133 पर तैनात हेड कांस्टेबल राकेश कुमार पिछले दिनों पहले थाने पर नशे की हालत में पहुंचा। जहां उसने पुलिस कर्मियों संग अभद्रता करने लगा। ऐसा देख चकिया कोतवाल ने पुलिस अधीक्षक को उसके खिलाफ रिपोर्ट भेज दिया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जांच के दौरान अवैध वसूली में लिप्त होने तथा कर्मियों संग अभद्रता करने के आरोप में दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। जांच के बाद उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

हाइवें वाले थानों पर एसपी की निगाह
भ्रष्टाचार के आरोप में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के द्वारा बुधवार को सख्त कदम उठाने की भनक लगने के बाद महकमे में खलबली मची है। वहीं हाइवे वाले थानों पर तैनात कुछ ऐसे कर्मियों पर भी उनकी निगाह है जिनका पिछला इतिहास दागदार रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ गोपनीय ढंग से जांच कराने की चर्चा शुरु हो गई है। देखना है एसपी ऐसे लोगों के खिलाफ क्या रुख अपनाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed