फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   CO Anirudh and Anil will be honored with DG Medal

डीजी मेडल से सम्मानित होंगे सीओ अनिरूद्ध सिंह और अनिल राय

Tue, 25 Jan 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
CO Anirudh and Anil will be honored with DG Medal
पीडीडीयू नगर। गणतंत्र दिवसर के अवसर पर जनपद के सकलडीहा सीओ अनिरूद्ध सिंह और सीओ सदर अनिल राय को पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिह्न सिल्वर से सम्मानित किया जाएगा। यह मेडल सीओ अनिल राय और अनिरुद्ध सिंह को उनके बेहतर कार्यों के लिए दिया जा रहा है। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के टॉवर इंजीनियर के अपहरण के खुुलासे में पुलिस टीम ने सीओ सदर के नेतृत्व में चौबीस घंटे के भीतर पूरे मामले की पर्दाफाश किया था। इसके साथ ही सदर कोतवाली व अलीनगर थाना क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण खुलासे में इन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।इनको पहले उत्कृष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है। वहीं सकलडीहा सीओ अनिरूद्ध सिंह काफी चर्चित रहे हैं। पांच दिसंबर को रामगढ़ में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान सकलडीहा के सपा विधायक द्वारा उनकी गर्दन पकड़ने का वीडियो खूब वायरल हुआ था। सीओ अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि कभी कभी लगता था,मैं हार जाऊँगा लेकिन मैंने हार नही मानी। चाहे मेरा वहां से स्थानांतरण हो या कोई अन्य परिस्थिति और मैं अपने काम में लगा रहा। जिसका परिणाम यह रहा कि आज महिला/पुरुष दोनों अपराध छोड़ मुख्य धारा में जुड़ चुके हैं और सम्मान का जीवन जी रहे हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed