फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   cmarched

जुलूस निकालकर जताया विरोध

Fri, 23 Sep 2016 01:39 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Fri, 23 Sep 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
cmarched
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले विकास भवन के समीप चल रहा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना गुरुवार को भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल से जुलूस निकालकर अपनी आवाज बुलंद की और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। वहीं भाजपाजनों ने भी धरनास्थल पर पहुंचकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अपना समर्थन देते हुए उनकी लड़ाई को आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि शासन से उनकी मांगों  को नजरअंदाज किया जा रहा  है। कहा कि कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं  को राज्य कर्मचारी घोषित  करने के साथ ही अन्य मांगों को पूरा नहीं किया  गया, तो पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने पल्स पोलियो अभियान सहित अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों का  बहिष्कार करने का भी निर्णय लिया। साथ ही यात्रा भत्ता दिए जाने, सेंटरों पर  पोषाहार पहुंचाने की व्यवस्था  सुनिश्चित करने, मई में एक माह का वार्षिक अवकाश देने, केंद्रों पर  आने वाले कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों  के लिए दूध की व्यवस्था करने आदि  प्रमुख मांगों को दोहराया। कार्यकर्ताओं के आंदोलन को समर्थन देते हुए भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह ने कहा कि  सपा सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं संग सौतेला व्यवहार कर रही है। कार्यकर्ताओं को उनका वाजिब हक मिलना ही चाहिए।  इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति की सदस्य साधना सिंह, सुषमा मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, जयप्रकाश उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed