{"_id":"60eef96e8ebc3e49c21e9952","slug":"cm-yogi-adityanath-interacted-with-players-who-participate-in-tokyo-olympics-javelin-thrower-shivpal-of-chandauli-said-i-will-definitely-bring-medal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी ने टोक्यो ओलंपिक के चयनित खिलाड़ियों से किया संवाद, चंदौली के शिवपाल ने कहा- जरूर लाऊंगा मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी ने टोक्यो ओलंपिक के चयनित खिलाड़ियों से किया संवाद, चंदौली के शिवपाल ने कहा- जरूर लाऊंगा मेडल
Wed, 14 Jul 2021 08:19 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 14 Jul 2021 08:19 PM IST
सार
जेबलिंग थ्रो में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयनित चंदौली के शिवपाल सिंह ने सीएम से वादा किया कि टोक्यो ओलंपिक में अच्छा होगा। जरूर मेडल मिलेगा। सीएम ने शिवपाल के पूरे परिवार को बधाई दी और शीघ्र ही लखनऊ में परिवार के लोगों से मिलने और संवाद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
सीएम योगी ने टोक्यो ओलंपिक के चयनित खिलाड़ियों से किया संवाद
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के उन दस खिलाड़ियों से वर्चुअल संवाद किया जो टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाले हैं। सभी से उनकी तैयारी, संघर्ष के बारे में पूछा। खेल की बेहतरी के लिए और क्या किया जा सकता है इस पर सुझाव भी लिए।
विज्ञापन
जेबलिंग थ्रो में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयनित चंदौली के शिवपाल सिंह ने सीएम से वादा किया कि टोक्यो ओलंपिक में अच्छा होगा। जरूर मेडल मिलेगा। सीएम ने शिवपाल के पूरे परिवार को बधाई दी और शीघ्र ही लखनऊ में परिवार के लोगों से मिलने और संवाद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के दस खिलाड़ियों में से नौ से बात करने के बाद अंतिम नंबर पर चंदौली जिले के धानापुर ब्लॉक क्षेत्र स्थित हिंगुतरगढ़ निवासी शिवपाल सिंह से सीएम का संवाद हुआ। उनसे भी तैयारियों के बाबत पूछा। इस दौरान शिवपाल ने बताया कि पुणे में रहकर बेहतर तैयारी चल रही है। उनका फोकस टोक्यो ओलंपिक में मेडल पर है।
विज्ञापन
उन्होंने अपने पिता, गुरु, भाई और कोच के बारे में भी बताया। कहा कि ओलंपिक में मैं कुछ अलग करूंगा, मेडल जरूर लाऊंगा। बता दें कि आह ही में मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिवपाल और उनके परिवार की चर्चा की थी। बुधवार को संवाद के दौरान राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी, अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव खेल, खेल निदेशक आदि जुड़े थे।
शिवपाल सिंह व सीएम के बीच बातचीत
सीएम: बधाई आपको शिवपाल सिंह जी, कैसे हैं आप?
शिवपाल: सर, आपको बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं कि आपने अपने व्यस्ततम समय से हम खिलाड़ियों के लिए समय निकाला। आपके संवाद से हमारा मनोबल और बढ़ेगा।
सीएम: मेरे लिए यह प्रसन्नता का विषय है कि मैं आप जैसे प्रतिभावान खिलाड़ियों से संवाद कर रहा हूं।
शिवपाल: मैं धन्यवाद करना चाहूंगा कि प्रधानमंत्री जी का जिन्होंने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में मेरे परिवार के बारे में, चाचा, पिता जी के बारे में जो एथलिट रहे हैं चर्चा की। छोटा भाई जो नेशनल लेवल का एथलिट है। मेरे पापा आपके बहुत बड़े फैन हैं। अनुरोध है कि आप उनसे बात करें।
सीएम: बिल्कुल बात करूंगा। आप सभी खिलाड़ियों के माता-पिता के साथ लखनऊ में संवाद करूंगा, उनसे शीघ्र ही मुलाकात होगी।
शिवपाल: मैं प्रो. सामंत सर को धन्यवाद देना चाहूंगा। क्योंकि उन्होंने इतनी मेहनत की, कदम-कदम पर मेरे साथ रहे, मेरे पिताजी की तरह कदम-कदम पर साथ दिया। पुणे में मैं अपने कोच के साथ प्रशिक्षण ले रहा हूं और उम्मीद है कि ओलंपिक में अच्छा करके आऊंगा।
सीएम: एक बार पुन: आपके और आपके परिवार को शुभकामनाएं। आप जैसे प्रतिभावान खिलाड़ी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बने हैं।