फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   CM will inspect

मुख्यमंत्री आज करेंगे दीनदयाल स्मारक का निरीक्षण

Mon, 10 Feb 2020 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
CM will inspect
पड़ाव चौराहे स्थित स्मृति स्थल परिसर में स्थापित पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा। - फोटो : CHANDAULI
पड़ाव। गन्ना विकास शोध संस्थान परिसर में बने रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक के अनावरण व कार्यों की प्रगति देखने के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पड़ाव चौराहे पर पहुंचेंगे। इसके लिए रविवार की देर रात प्रोटोकाल जारी हो गया। प्रोटोकाल मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय हो गए। इसके पहले सूजाबाद में हेलीपैड बनाने से लेकर साफ-सफाई का कार्य दिनभर चला। मुख्यमंत्री का करीब एक घंटे का कार्यक्रम है। माना जा रहा है कि 16 फरवरी को अपने संसदीय क्षेत्र में आ रहे पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों संग्रहालय और दीनदयाल की प्रतिमा अनावरण कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

संग्रहालय और प्रतिमा के अनावरण से पहले वहां की तैयारियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को हेलीकाप्टर से सूजाबाद हेलीपैड पर 1.45 बजे पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग से गन्ना विकास शोध संस्थान परिसर में बन रहे संग्रहालय और मूर्ति के कार्यों को देखने के लिए 1.55 बजे पहुंचेंगे। वहां दो बजे से 2.30 बजे तक पार्क का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह कार से हेलीपैड सूजाबाद पहुंचेंगे। वहां से 2.40 बजे वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन

इधर, सीएम के आगमन को देखते हुए वाराणसी और चंदौली जिला प्रशासन वहां रविवार को तैयारी में जुटा रहा। सूजाबाद में हेलीपैड का कार्य लगभग पूरा करा लिया गया है। वहां दूसरे दिन साफ-सफाई का कार्य चला। हेेलीपैड तक की सड़क को बनाया जा रहा है और वहां झोपड़ियों को हटाकर सफाई कराई गई। वहां 39 करोड़ की अधिक की लागत से पंडित दीन दयाल की 63 फीट ऊंची प्रतिमा का कार्य पूरा हो चुका है। जबकि कुंड, थिएटर, फव्वारा, पेंटिंग के अलावा अन्य कार्य अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ाव। पड़ाव चौराहे पर बन रहे पंडित दीनदयाल संग्रहालय का सोमवार को निरीक्षण और तैयारियों का जायजा लेने आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए की जा रही तैयारियों का हाल जानने के लिए रविवार को जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल दोपहर में पहुंचे। उन्होंने पड़ाव चौराहे से लेकर संग्रहालय परिसर की व्यवस्था को देखा। साथ ही साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश अपने मातहतों को दिए। उन्होंने हेलीपैड तक जाने वाली सड़क की मरम्मत एवं सफाई के अलावा स्मारक एवं संग्रहालय के निर्माण को देखा। वहां भी अंदर सफाई के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम हर्ष कुमार एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed