फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   CM to lay foundation stone and inaugurate projects worth Rs 963 crore today

963 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का आज शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे सीएम

Sun, 06 Nov 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
CM to lay foundation stone and inaugurate projects worth Rs 963 crore today
मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज परिसर में अधिकारिय? - फोटो : CHANDAULI
चंदौली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को जनपद के दौरे रहेंगे। वे मुख्यालय पर जनसभा को संबोधित करने के साथ 963.52 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। डीएम ईशा दुहन ने बताया कि मुख्यमंत्री 57 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास व 15 जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों में चेक का वितरण कर उनके साथ संवाद भी करेंगे। वहीं कार्यक्रम में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शनिवार को दिनभर जनपद के उच्चाधिकारी हांफते नजर आए। डीएम ने बताया कि जनसभा स्थल व हेलिपैड के निर्माण कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने भी निरीक्षण किया और मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर पुलिस महानिरीक्षक के सत्यनारायण ने अधिकारियों व पुलिस के जवानों की ब्रीफिंग में प्वाइंटवार ड्यूटी की जिम्मेदारी सौंपी। जवानों को चेताया कि किसी भी स्तर पर कोई शिथिलता हरगिज नहीं होनी चाहिए। सभास्थल पर संदिग्धों पर कड़ी नजर रखते हुए गहनता से चेकिंग की जाए। जिन अधिकारियों की ड्यूटी जहां लगाई गई है, वे अपने दायित्वों का पूरी सजगता के साथ निर्वहन करें। एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। आवश्यक ट्रैफिक डायवर्जन का प्लान तैयार कर लिया गया है ताकि आमजन को कहीं आने-जाने में असुविधा न हो। साथ ही जनसभा में भी आने वाले लोगों को कोई परेशानी न हो। एडीजी रामकुमार ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ के आगमन को देखते हुए महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों व पुलिस के जवानों की ब्रीफिंग में पॉइंटवार ड्यूटी की जम्मिेदारी सौंपी। वहीं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। आवश्यक ट्रैफिक डायवर्जन का प्लान तैयार कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन

मिनट टू मिनट कार्यक्रम
चंदौली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर दोपहर के 1:40 बजे महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज परिसर में उतरेगा। सीएम 1:45 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर विभिन्न योजनाओं की प्रदर्शनी का शुभारंभ व अवलोकन करेंगे। साथ ही बाल विकास एवं पुष्टाहार द्वारा बच्चों का अन्नप्रासन कराएंगे। इसके बाद 3:15 बजे से जनपद की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास व विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरण और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 3:15 बजे से 3:35 बजे तक महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज सभागार में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। वहीं 3:35 से 4:20 बजे तक जिले के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद 4:20 से 4:40 बजे तक स्थानीय भ्रमण करेंगे और 4:45 बजे प्रस्थान कर जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed