फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   CM said, who named you Nirjala, don't you drink water?

Chandauli News: सीएम बोले, आपका कौन रख दिया निर्जला नाम, क्या जल नहीं पीतीं

Wed, 03 Jan 2024 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
CM said, who named you Nirjala, don't you drink water?
चंदौली। सदर विकासखंड के मझवर गांव निवासी निर्जला देवी से सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपका निर्जला नाम कौन रख दिया। क्या आप जल नहीं पिती हैं। इस पर सब हंस पड़े। निर्जला ने कहा कि मेरा यह नाम मेरी दादी ने रखा है। मंगलवार को भारत संकल्प यात्रा के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाभार्थियों से वार्ता की। इस दौरान चंदौली की निर्जला देवी से योजनाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

निर्जला देवी ने मुख्यमंत्री से संवाद में बताया कि प्रधानमंत्री आवास मिलने से तमाम दुश्वारियों से मुक्ति मिली है। इसके साथ ही मुझे आयुष्मान हेल्थ कार्ड, स्वयं सहायता समूह से पशुपालन व शौचालय केयर टेकर के अलावा राशन कार्ड और उज्ज्वला योजना का लाभ मिल रहा है। बातचीत के दौरान निर्जला देवी उत्साहित थीं ।
विज्ञापन

वहीं लाभार्थी शिव कुमारी देवी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार की योजनाओं के चलते आज घर में खुशहाली आई है। योजना का लाभ बिना सुविधा शुल्क दिए ही मिल रहा है। कनिका सिंह ने कहा कि महिलाओं के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों के लिए सरकार की योजनाएं लाभकारी है। ग्राम प्रधान नामवर सिंह ने योजनाओं की जानकारी दी
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी निखिल फुंडे ने कहा कि प्रदेश के पांच जिलों में मंगलवार काे मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से लाभार्थियों से संवाद किया। इसमें चंदौली में निर्जला देवी से बात की। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव, एसडीएम सदर हर्षिका सिंह, सीएमओ डा.यूके राय,डा.पीपी उपाध्याय,जिला पंचायतराज अधिकारी ब्रह्मचारी दुबे, जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र मौर्य, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार, बीडीओ रक्षिता सिंह, आशुतोष सिंह, हरेराम पांडेय, जितेंद्र पांडेय, ब्लाक प्रमुख संजय सिंह रहे।



चंदौली। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत नगर में एलईडी वैन के जरिए लोगों को योजनाओं के संबंध में जागरूक किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील यादव गुड्डू ने कलेक्ट्रेट के पास से एल ई डी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर सदर एसडीएम हर्षिका सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील यादव गुड्डू, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार, इकबाल अहमद रहे। संचालन आलेक सिंह ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed