फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Clouds rained, relief from humidity and heat

Chandauli News: बादल बरसे, उमस और गर्मी से मिली राहत

Fri, 23 Aug 2024 05:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Clouds rained, relief from humidity and heat
पीडीडीयू नगर। दो दिनों की गर्मी व उमस के बाद बृहस्पतिवार की शाम हुई बारिश ने लोगों को राहत दी। बारिश से तापमान में भी एक डिग्री गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बताया कि 26 अगस्त तक जिले में बारिश का दौर जारी रह सकता है।
विज्ञापन


दिल्ली सहित प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले दो दिनों से जोरदार बारिश हो रही है लेकिन जिले में पानी की एक बूंद भी नहीं बरसी थी। बृहस्पतिवार की सुबह तो उमस ने लोगों को खासा परेशान किए रखा। एक तो हवा नहीं दूसरे गर्मी से लोग पसीना-पसीना होते रहे। शाम को मौसम ने करवट बदली और पांच बजे के करीब गरज व चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। जीटी रोड सहित नगर के कई मोहल्लों में और सड़कों पर जलभराव हो गया। जबकि कीचड़ में भी लोग फिसलते रहे। जिले का अधिकतम तापमान बुधवार के 34 की अपेक्षा 33 और न्यूनतम 27 की जगह 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

कंदवा : बारिश से खुश किसानों ने इसे धान की फसल के लिए संजीवनी बताया। कहा कि धान की फसल के रोगमुक्त होने की संभावना काफी बढ़ गई है। गर्मी से धान की फसलों में रोगों का प्रकोप बढ़ रहा था। ऐसे में बारिश से इनके समाप्त होने की संभावना काफी बढ़ गई है। किसान अंजनी सिंह, कामेश्वर राय, देवेंद्र राय ने बताया कि बारिश से किसानों के धान की फसल में लग रहे झुलसा रोग व तनाछेदक कीटों से धान की फसल छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 26 अगस्त तक जिले के कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed