फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Clouds prevailed throughout the day, drizzle in the evening increased the cold

दिनभर छाए रहे बादल, शाम को बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड

Fri, 07 Jan 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Clouds prevailed throughout the day, drizzle in the evening increased the cold
दिनभर छाए रहे बादल, शाम को बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड
विज्ञापन

ठंडी हवा से बचने के लिए दिन में भी अलाव तापते रहे लोग
सचित्र- 05
संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। मौसम में हो रहे लगातार परिवर्तन से आम जनजीवन परेशान है। बृहस्पतिवार को बादलों के छाए रहने व ठंडी हवाओं के चलने से ठंड का अहसास बना रहा। वहीं शाम को हल्की बूंदाबांदी ने मौसम को और सर्द कर दिया। मौसम की मार से बचने के लिए लोगों ने घरों में ही दुबके रहना पसंद किया। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा।
सुबह से आसमान घने बादलों से ढंका रहा। इसके साथ ठंडी हवा चलने से मौसम सर्द बना रहा। सर्दी से बचने के लिए लोग दिन में भी अलाव तापते दिखे गए। शाम के चार बजे के करीब रिमझिम फुहार पड़ने लगी। इससे लोग घरों में ही दुबके रहे। सड़कें सुनसान रहीं। रात को मौसम काफी सर्द हो गया। ठंड से बचने के लिए दुकानदार व अन्य लोग दिन में भी अलाव तापते रहे। जिला, नगर पालिका व नगर पंचायत व प्रशासन की ओर से सभी चिह्नित स्थानों पर अलाव की व्यवस्था न किए जाने से फुटपाथों पर जीवन बसर करने वालों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर के दुकानदारों ने पालिका प्रशासन से सभी चिह्नित स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन

इनसेट..........
बूंदाबांदी से फसलों को होगा फायदा
कंदवा। बृहस्पतिवार की शाम हुई बूंदाबांदी को किसान गेहूं, सरसों, चना की फसलों के लिए फायदेमंद बता रहे हैं। किसानों का कहना है कि बूंदाबांदी व धुंध से दलहनी व तिलहनी फसलों का उत्पादन अच्छा होगा। इस समय फसलों में सिंचाई की जरूरत हैं। नहरों व माइनरों में पानी का अभाव है। इससे किसानों को सिंचाई करने में काफी दिक्कतें आ रही थी। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद अब शुरू हुई बूंदाबांदी से किसान काफी खुश हैं। वहीं जिन किसानों के धान खलिहान या क्रय केंद्रों पर पड़े हैं, उनको नुकसान की संभावना है। मौसम का मिजाज देखकर इन किसानों की सांस अटकी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट- धनंजय व सुनील सिंह
संपादन- धनंजय
बाइट- 1818
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed