फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Cloud lashed Plenty

आषाढ़ के अंतिम दिन खूब बरसे मेघ

Wed, 20 Jul 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Wed, 20 Jul 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
आषाढ़ माह के अंतिम दिन गुरुपूर्णिमा पर मंगलवार को जमकर मेघ बरसे। इसके पूर्व सोमवार की पूरी रात भी बरसात हुई। सिंचाई विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में मैदानी इलाके में चालीस मिमी बारिश हुई है, वहीं पहाड़ी इलाकों में चौबीस घंटों में दस मिमी बारिश हुई है। बारिश से किसानों में खुशी रही। वहीं शहरी इलाकों में जलभराव से आम लोगों को दिक्कत हुई। सर्वाधिक परेशानी रेलवे कालोनियों में हो रही है। इसको लेकर लोगों में  रोष है। 
विज्ञापन

सोमवार की शाम से घनघोर बादल छाए और आधी रात के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। पूरी रात बारिश होती रही और फिर मंगलवार की सुबह तीन घंटे तक बारिश होती रही। बारिश से मौसम तो ठंडा रहा ही लगातार बारिश से नगरीय इलाके में जलभराव की स्थिति भी रही। रेलवे के गया कालोनी, मानसनगर, सेंट्रल कालोनी, लोको कालोनी, डीजल कालोनी, आरपीएफ कालोनी, शास्त्री कालोनी, इंडियन इंस्टीट्यूट कालोनी, यूरोपियन कालोनी में सड़कों पर पानी जमा हो गया। इस तरह चतुर्भुजपुर, काली महाल, शाहकुटी, कैलाशपुरी, रविनगर, महमूदपुर, नई बस्ती आदि इलाकों में कुछ देर के लिए जल जमाव हुआ। नगर में जल जमाव न हो इसके लिए रेलवे और नगर पालिका ने मिल कर बड़े गंदे नाले की सफाई करायी थी। इसमें लाखों रुपये खर्च किए गए। यही नहीं गली मुहल्लों में भी साफ सफाई की गई, लेकिन अधिकतर काम मानक के अनुरूप नहीं हुए हैं। इसका असर बारिश होते ही मुहल्लों में जल जमाव के रूप में दिखने लगा है। इसी तरह चहनियां, सैयदराजा, कंदवा, धानापुर,  चकिया, बबुरी, चंदौली इलाकों में भी बारिश हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed