फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Cleanliness of food stalls at the station was checked

Chandauli News: स्टेशन पर फूड स्टालों की जांची सफाई व्यवस्था

Tue, 12 Aug 2025 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness of food stalls at the station was checked
पीडीडीयू नगर। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व रेलवे की ओर से चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान के तहत सोमवार को फूड स्टाल और रेस्टूरेंट आदि की जांच की गई। इस दाैरान खाने की गुणवत्ता के साथ साफ सफाई की स्थिति देखी गई। निर्देश दिया गया कि स्टालों पर साफ सफाई का विशेष ख्याल रखा जाए।
विज्ञापन

मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अक्षय कुमार, एआर जेम्स, आरपीएफ एएसआई एमएस खान की देख-रेख में दोपहर में स्वच्छता अभियान की शुरूआत की गई। इस दौरान प्लेटफार्म के बेस किचन, प्लेटफार्म संख्या दो स्थित फूड प्लाजा, प्लेटफार्म संख्या तीन स्थित जनाहार रेस्त्रां के साथ ही अन्य फूड स्टालों पर पहुंच कर स्वच्छता की जांच की गई। इस दौरान स्टालों पर साफ सफाई, खाना बनाने और परोसने वालों ने ग्लब्स पहना है कि नहीं, मास्क और हेड कैप लगाया है कि नहीं आदि को देखा। इस दौरान सीएचआई अक्षय कुमार ने कहा कि स्टालों पर साफ सफाई बहुत आवश्यक है। कहा कि स्टालों के कर्मचारी अपना परिचय पत्र अवश्य साथ रखें और मास्क, हेडकैप, हैंड ग्लब्स आदि अवश्य पहनें। निरीक्षण के दौरान कार्यालय सहायक रंजीत, सफाई सुपरवाइजर रोहित, आशुतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed