फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Cleanliness in the village, garbage accumulated on the streets of the city

गांव में सफाई, शहर की सड़कों पर जमा कूड़ा

Fri, 12 Nov 2021 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness in the village, garbage accumulated on the streets of the city
पड़ाव। सूजाबाद नगर पंचायत बनने के बाद दर्जनों सफाईकर्मियों को सफाई के लिए नियुक्त किया गया है। गांव में तो पूरी सफाई हो रही है। वहीं यहां का कूड़ा पड़ाव चौराहे पर फेंक दिया जा रहा है। इससे जगह-जगह कूड़े का अंबार लगा है। इसको लेकर लोगों में आक्रोश है। स्थानीय चौराहे से सटे सूजाबाद और डोमरी ग्राम पंचायत को मिलकर वाराणसी का नया नगर पंचायत घोषित कर दिया गया है। नए नगर पंचायत का चुनाव नए चुनाव वर्ष 2022 नवंबर माह में होने की उम्मीद है। नगर पंचायत के लिए अधिकारियों की तैनाती अब धीरे-धीरे शुरू हो गई है। सूजाबाद को नगर पंचायत में शामिल किए जाने से लोगों में विकास की नई उम्मीद जगी। इससे डूमरी सहित स्थानीय चौराहे केे लोगों को भी आस जगी कि अब पूरे क्षेत्र में नियमित साफ सफाई होगी। सुजाबाद में नियमित साफ सफाई शुरू भी करा दी गई। दर्जनों सफाई कर्मी सफाई तो कर रहे हैं लेकिन कूड़ा स्थानीय चौराहा सहित आस पास के इलाके में फेंक रहे हैं। आलम यह है कि स्थानीय चौराहे के चारो तरफ रोड पर कुड़े कचरे का अंबार लगा हुआ है। चौराहे के बाएं तरफ का हिस्सा नगर पंचायत सूजाबाद में आता है। यहां पर भी जगह-जगह कूड़े का अंबार लगा हुआ है। यहां पर कोई कर्मचारी सफाई करने के लिए नहीं आता। यहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि जब नगर पंचायत सुजाबाद बना दिया गया तो जितना हिस्सा सुजाबाद में आता है चौराहे की सफाई होनी चाहिए। जब पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक में जब कोई बड़ा कार्यक्रम और उच्च स्तरीय नेताओं के आने का क्रम होता है तो यहां केवल झाड़ू मार कर कोरम पूरा किया जाता है। अरूण कुमार, बबलू, शुभम, विजय, कन्हैया, चुलबुल आदि ने चेतावनी दी है कि यदि पड़ाव चौराहे पर कूड़ा फेंका गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed