फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Cleaning of the drain started after the reprimand

ब्लॉक प्रमुख की फटकार के बाद शुरू हुई नाले की सफाई

Sat, 07 May 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Cleaning of the drain started after the reprimand
चहनिया। स्थानीय कस्बा स्थित धानापुर मार्ग के किनारे बनी नाली कूड़ा करकट से पट गई है। इससे लोगों के घरों से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इससे नाराज लोगों ने ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल से शिकायत की थी। लोगों की शिकायत सुनने के बाद प्रमुख ने एडीओ पंचायत इंद्रभूषण दुबे को कड़ी फटकार लगाई थी। इसके बाद ग्राम विकास अधिकारी ने शुक्रवार को नाली की साफ-सफाई आरंभ करा दी है।
विज्ञापन

कस्बा में धानापुर मार्ग पर बने नाली पूर्व प्रधान भज्जू सिंह चौहान के घर के सामने से लेकर चौराहे तक कूड़े करकट का अंबार लगा है जिससे लोगो के घरों का पानी नही निकल पा रहा था। कई बार एडीओ पंचायत से शिकायत के बाद भी नाली की साफ-सफाई नही कराई गई। तब परेशान कस्बावासियों ने इसकी शिकायत ब्लाक प्रमुख से की। ब्लॉक प्रमुख ने एडीओ पंचायत को फटकार लगाने के साथ ग्राम विकास अधिकारी आनंद यादव को सफाई कर्मियों को लेकर नाली साफ कराने की जिम्मेदारी सौंपी। ग्राम विकास अधिकारी ने सफाई कर्मियों को लेकर नाली सफाई का कार्य शुरू करा दिया है। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि साफ-सफाई में लापरवाही मिलने पर ब्लॉक कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed