फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   clashes between two group, two injured

दो पक्षों में मारपीट, महिला सहित दो घायल

Mon, 01 Jun 2020 08:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
clashes between two group, two injured
कंदवा। थाना क्षेत्र के कोरमी गांव में रविवार की रात मोबाइल की बैटरी के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में वाद -विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्ष से एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। मामले में सोमवार को दोनों पक्षों के चार लोगों को शबांति भंग की आशंका में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी अवधेश ने कुछ दिन पूर्व गांव के ही कमलेश को मोबाइल की बैटरी बेची थी। बैटरी में शिकायत आने पर कमलेश रविवार की रात अवधेश को बैटरी वापस करने गया था। इसी दौरान दोनों में कहासुनी होने लगी। इसके बाद दोनों पक्षों से लोग वहां जुट गए और उनमें मारपीट हो शुरू हो गई। मारपीट में एक पक्ष से कमलेश के पिता प्रभु बिंद (49) और दूसरे पक्ष से अवधेश की दादी राजमुनि (67) घायल हो गए। सुचना पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष से अवधेश व सुनील और दूसरे पक्ष से कमलेश व विमलेश को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में सीाओ जगत कननौजिया ने बताया कि मोबाईल की बैटरी बदलने को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। दोनों पक्ष के चार लोगों को शांति भंग में जेल भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों पर धाराएं बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed