फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   city rubbish

शहर में फैली गंदगी

Sat, 12 Mar 2022 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
city rubbish
पीडीडीयू नगर। नगर में सफाई व्यवस्था बेपटरी हो गई है। शहर में दिनभर जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा रहता है। सफाई के अभाव में नालियां बजबजाती रहती है। सफाई के अभाव में शहर में संक्रामक बीमारियों की फैलने की आशंका बढ़ गई है। नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का यह हाल तब है कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर को साफ सुथरा रखने के नाम पर लाखों रुपये खर्च किये जाते है।
विज्ञापन

नगर के 25 वार्डों में साफ सफाई के लिए तीन सौ से अधिक कर्मचारी कार्य करते हैं। कूड़ा उठाने के लिए बड़ी गाड़ियों समेत लोडर व अन्य उपकरणों की भी नगर पालिका के पास कोई कमी नहीं है। इसके बाद भी नगर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी चुकी है। गलियों में गंदगी फैली रहती है वहीं नालियों की साफ-सफाई नहीं होने से उठने दुर्गन्ध से लोगों का जीना मुहाल हो जाता है। लोगों की शिकायत है कि साफ व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की अनदेखी के चलते आमजन को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। शहर में अलीनगर, नई बस्ती से लेकर बिछड़ी के अलावा इस्टर्न बाजार, कसाब महाल, पटेल नगर, चंदासी, महमूदपुर, नई बस्ती में गंदगी से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। नगर पालिका की ओर से समय-समय पर गलियों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जाता था। इधर कई महिनों से शहर में अधिकतर स्थानों पर न तो ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया और न ही नालियों में दवा का छिड़काव हुआ। जबकि ब्लीचिंग पाउडर के नाम पर हर माह हजारों रुपये खर्च हो जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर में बेहतर साफ-सफाई के लिए सफाईकर्मियों को लगातार निर्देशित किया जाता है। जहां भी गंदगी की शिकायत मिलती है वहां सफाई कराई जाती है। कृष्ण चंद्र, ईओ, नगर पालिका पीडीडीयू नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed