{"_id":"68e416ce786a2321c3019b57","slug":"chunari-sold-for-nearly-rs-1-crore-coconuts-worth-rs-50-lakh-chandauli-news-c-189-1-svns1013-137486-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: करीब एक करोड़ रुपये की बिकी चुनरी, 50 लाख के नारियल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: करीब एक करोड़ रुपये की बिकी चुनरी, 50 लाख के नारियल
विज्ञापन
नवरात्र बीत गया, अब दीपावली और छठ पूजा की तैयारियां शुरु हो गई हैं। जिले में नवरात्र पर पूजन सामग्री से जुड़े सामानों को खूब कारोबार हुआ। जिले में लगभग तीन करोड़ रुपये की पूजन सामग्री बिकी। इसमें सबसे अधिक चुनरी और नारियल की बिक्री हुई।
कारोबारियों के अनुसार जिले में इस नवरात्र पर लगभग एक करोड़ रुपये की चुनरी बिकी तो लगभग 50 लाख रुपये का नारियल बिक गया। इसके आलावा अन्य पूजा-पाठ से जुुड़ी अन्य सामग्रियों की बिक्री भी खूब हुई।
पूजन सामाग्री से जुड़े व्यापारी अब दीपावली और छठ पूजा से जुड़ी सामग्रियों का स्टॉक एकत्र करने में जुट गये हैं। पूजन सामग्री से जुड़े कारोबारी को रुपेश रस्तोगी, भगवती आदि ने बताया कि इस बार जिले में लगभग तीन करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
विज्ञापन
वहीं नवरात्र में लगभग 20 लाख रुपये की अगरबत्ती और लगभग तीन लाख रुपये का कपूर बिक गया। इसके अलावा पूजा-पाठ से जुडे अन्य सामानों की बिक्री अच्छी है।
बताया कि पिछले वर्ष कारोबार थोड़ा कम हुआ था। रुपेश ने बताया कि अब दीपावली और छठ पूजा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। पूजन सामग्री का स्टॉक मंगवाया जा रहा है।