{"_id":"698e317fd9b71453e2017b5e","slug":"cho-will-monitor-the-health-of-rural-elderly-chandauli-news-c-189-1-svns1011-143921-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: सीएचओ करेंगे ग्रामीण बुजुर्गों की सेहत की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: सीएचओ करेंगे ग्रामीण बुजुर्गों की सेहत की निगरानी
विज्ञापन
कंदवा। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर तैनात सीएचओ अब गांवों में बुजुर्गों की सेहत का विशेष ख्याल रखेंगे। शासन स्तर से जारी निर्देश के तहत संबंधित सीएचओ अपने केंद्र से जुड़े गांवों में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर बुजुर्गों की पहचान करना होगा।
उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच और उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। बरहनी ब्लाॅक में 15 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का संचालन किया जाता है जिन पर 15 सीएचओ की तैनाती की गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक ग्रामीण इलाकों में बड़ी संख्या में बुजुर्ग हैं जो विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे हैं। इनमें उच्च रक्तचाप, मधुमेह, जोड़ों का दर्द, सांस संबंधी परेशानी, हृदय रोग और आंखों से जुड़ी समस्याएं प्रमुख हैं।
विज्ञापन
इसी को ध्यान में रखते हुए शासन ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों के माध्यम से बुजुर्गों के लिए यह विशेष पहल शुरू की है। सीएचओ गांव-गांव जाकर ऐसे बुजुर्गों की सूची तैयार करेंगे जो वृद्धावस्था के कारण चलने-फिरने में असमर्थ हैं ।
विशेष स्वास्थ्य शिविरों में बुजुर्गों की ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन, ऑक्सीजन स्तर, आंखों की जांच सहित अन्य आवश्यक परीक्षण किए जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर उन्हें प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा जबकि गंभीर मामलों में उच्च स्वास्थ्य केंद्रों पर रेफर किया जाएगा।
आशा कार्यकर्ताओं और एएनएम के सहयोग से सीएचओ बुजुर्गों के घर-घर जाकर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एकत्र करेंगे।
इस संबंध में बरहनी पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि शासन की यह पहल बुजुर्गों को सम्मानजनक और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
इससे न केवल बीमारियों की समय पर पहचान होगी बल्कि इलाज भी अधिक आसान और प्रभावी हो सकेगा।