चंदौली। सरकार की ओर से बिजली के दरों में वृद्धि किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने रविवार को मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी उद्यान के पास हस्ताक्षर अभियान चलाया। इसमें कांग्रेसियों ने लोगों को सरकार से सर्तक रहने का आह्वान किया। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के पास गरीबों, किसानों, नौजवानों व मजदूरों के लिए कोई योजना नहीं है। बल्कि सरकार के पास सभी को परेशान करने की योजना जरूर है। हस्ताक्षर अभियान चलाया जिसके तहत सैकड़ों लोगों ने हस्ताक्षर करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बढ़ाए गए बिजली के दामों को तत्काल वापस लेने की मांग की।
इस दौरान इस दौरान जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि योगी सरकार संवेदनशील है। इस महंगाई के दौर में बिजली बिल बढ़ाकर आम आदमी के सामने मुसीबत पैदा कर दिया है। कहा की जनता परेशान है। केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार इस बात पर लगी है कि किस तरह से जनता को परेशान किया जाए। रोजगार के लिए युवक दर-दर की ठोकरें खा रहे है। वहीं प्रशासनिक अमला बेलगाम है और आए दिन लूट, हत्या की घटनाएं हो रही है। इसे रोकने में सरकार पूरी तरह से असफल है। चेताया कि यदि बढ़े हुए बिजली के दामों को वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेस जल्द ही बड़ा जन आंदोलन खड़ा करेंगी। इस दौरान धर्मेंद्र तिवारी, राकेश सिंह, शिवेंद्र मिश्र, श्रीप्रकाश यादव, विवेक सिंह, अनिल सिंह, मुकेश कुमार, नंदन, रियाजुद्दीन रहे।