फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chitragupt

सादगी से पूजे गए भगवान चित्रगुप्त

Tue, 17 Nov 2020 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
chitragupt
पीडीडीयू नगर के वृंदावन कालोनी में चित्रगुप्त पूजा करते राष्ट्रीय सचिव शैलेंद्र श्रीवास्तव व प? - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। पाप पुण्य का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की पूजा सोमवार को सादगीपूर्ण तरीके से की गई। कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए कायस्थ समाज केघरों में विधि विधान से पूजा अर्चना समाज की भलाई के लिए प्रार्थना की गई अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला इकाई की ओर से भोगवार गांव स्थित उमा जगत निकेतन में चित्रांश परिवार के सदस्यों ने विधि विधान से भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के बाद भगवान की आरती उतारी गई। महासभा के जिलाध्यक्ष डॉ. आनंद श्रीवास्तव, नीरज वर्मा, सुनील श्रीवास्तव रहे। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय सचिव शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने पत्नी मंजूलता श्रीवास्तव संग चंदासी के वृंदावन कालोनी स्थित अपने आवास पर भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की। कहा कि लिपि आविष्कारक भगवान चित्रगुप्त हमारे वंशज हैं। भगवान चित्रगुप्त के वंशज ने देश को नई दिशा देने का काम किया है। चकिया/शिकारगंज : कायस्थ समाज के लोगों ने सोमवार को चित्रगुप्त का पूजन किया । इसमें विधि विधान से भगवान चित्रगुप्त के साथ कलम-दवात की पूजा की गई। पूजन के दौरान हरिमोहन लाल श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, संतोष कुमार श्रीवास्तव, नरेन्द्रलाल श्रीवास्तव, कविन्द्रलाल श्रीवास्तव, महेन्द्र श्रीवास्तव, सुरेन्द्र लाल, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, सक्षम श्रीवास्तव रहे। वहीं शिकारगंज में कायस्थ समाज के लोगो ने भगवान चित्रगुप्त के साथ कलम-दवात की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed