फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chinese rakhis disappeared from the market, increased demand for hand made rakhis

बाजार से गायब हुई चाइनीज राखियां, हैंड मेड राखियों की बढ़ी मांग

Fri, 20 Aug 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Chinese rakhis disappeared from the market, increased demand for hand made rakhis
पीडीडीयू नगर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राखियों की दुकानें सज गई हैं, बाजार गुलजार है पर इस बार बाजार से चाइनीज राखियां गायब हैं। पहले जहां दुकानों पर चमकदार और इलेक्ट्रानिक चाइनीज राखियों की भरमार होती थी अब कहीं भी चाइनीज राखियां देखने तक को नहीं मिल रही हैं। दुकानदारों का कहना है कि लोग चाइनीज राखियों को अब पसंद नहीं कर रहे हैं इसकी वजह से हमलोग उसे नहीं ले आ रहे हैं।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के बाजार में इस बार सिर्फ भारतीय राखियां बिक रहीं हैं। चाइना की बनी राखियों का क्रेज खत्म हो गया है। हैंड मेड राखियों व धागे वाली राखियों की खूब बिक्री हो रही है। दो वर्ष कोरोना के कारण राखियों का बाजार कम हुआ था। इस बार थोक व फुटकर दुकानों में राखियों की बिक्री पहले की ही तरह हो गई है। देश-विदेश में रह रहे भाइयों के लिए बहनें राखियां खरीदकर कोरियर और पोस्टआफिस के माध्यम से भेज रही हैं। कोरोना संक्रमण के कारण पिछले दो वर्षों में रक्षाबंधन में राखियों की बिक्री भी प्रभावित हुई थी। कोरोना और लॉकडाउन के कारण राखियों को कोरियर या स्पीड पोस्ट से कम भेजी गई। यातायात सुविधा में कमी के कारण आवागमन भी कम रहा। इससे बिक्री भी प्रभावित रही। पीडीडीयू नगर के थोक और फुटकर राखियों के विक्रेता मनोज जायसवाल ने बताया कि इस बार राखी की बिक्री दो वर्ष पहले की भांति हो रही है। चाइना मेड राखियां बाजार में नहीं है। कोई डिमांड भी नहीं है। हैंड मेड राखियों ने बाजार में जगह बनाई है। बाहर भेजने के लिए राखियों की बिक्री काफी बढ़ी है। राखी त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे राखियों की बिक्री बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed