फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   China products burned

चीन के उत्पादों को जलाया

Sat, 08 Oct 2016 01:46 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 08 Oct 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
China products burned
सामानों को फूंककर विरोध जताते लोग।
भारत के  विरोध में खड़ा होना  तथा पाकिस्तान को समर्थन देने को लेकर भारतीयों में  चीन के प्रति आक्रोश  दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। स्थिति यह हो गई है कि  लोगों ने शुक्रवार को  चीनी वस्तुओं को क्षतिग्रस्त कर तथा उन्हें जलाकर विरोध जताया। उनका कहना रहा कि जो हमारे राष्ट्र के विरोध में कार्य करेगा हम हर प्रकार से उसका विरोध करेंगे।
विज्ञापन

चीनी वस्तुओं के विरोध का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। विरोध ही नहीं लोगों में इतना अधिक आक्रोश पनप रहा है कि अब वह चीनी सामानों को जलाना शुरू कर दिए है। इसके तहत शुक्रवार को नगर के एलबीएस कटरा में प्रभाकर सिंह के नेतृत्व में यंग लॉयर्स सोसायटी के सदस्यों ने चीन निर्मित इलेक्ट्रानिक सामानों को जलाकर अपना विरोध जताया। कहा कि हम इसके लिए लोगों को और अधिक जागरूक करेंगे ताकि चीन निर्मित सामान भारतीय बाजारो में बंद हो जाए और भारतीय देश में निर्मित सामानों का उपयोग करें। इसी प्रकार काली महाल में खालिद वकार आबिद, रामू गुप्ता, दिलीप, अमित, राजू, बबलू आदि ने घर में उपयोग हो रहे चाइनीज सामानों को बाहर निकालकर ले आए और चाइनीज सामान का विरोध करते हुए उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। बबुरी चन्दौली। शुक्रवार की दोपहर  ग्रामीणों ने पूरे बाजार का भ्रमण कर इलेक्ट्रिक के दुकानदारों और  ग्रामीणों से चाइनीज इलेक्ट्रानिक्स वस्तुओं को नहीं खरीदने व बेचने का  अपील किया । बबुुरी संवाददाता के अनुसार समाजसेवी श्रीप्रकाश के नेतृत्व में जुटे लोगों ने जुलूस  के रूप में कस्बे में घर-घर सम्पर्क कर लोगों को चीनी वस्तुओं का  उपयोग न करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि चीन अपरोक्ष रूप से पाकिस्तान के साथ मिलकर आतंकवाद  को बढ़ावा दे रहा है । इसलिए हमारा कर्तव्य है कि हम दुश्मन देश  के सहयोगी देश चीन को करारा जवाब दें। इसके लिए हम सभी को आगामी त्यौहारों  पर चाइनीज सजावटी वस्तुओं का बहिष्कार करना चाहिए। इस दौरान शशिशंकर सिंह, सूर्यमुनि तिवारी, महेेंद्र  सेठ, विनोद कुमार, आशुतोष कुमार, रवि पाठक, शिवाजी सिंह, शिवनारायण मौर्य मौजूद थे।
विज्ञापन

, मनोज  सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed