फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Children of poor will be able to take admission in private schools

प्राइवेट स्कूलों में दाखिला ले सकेंगे गरीबों के बच्चे

Fri, 18 Feb 2022 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 01:01 AM IST
विज्ञापन
Children of poor will be able to take admission in private schools
चंदौली। जनपद के गरीब परिवारों के लिए राहत भरी खबर आ रही है। उन्हें अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए अब पैसे नहीं खर्च करने होंगे। उनके बच्चे अंग्रेजी और प्राइवेट स्कूलों में दाखिला पाएंगे। प्रवेश लेने वाले नौनिहालों को आठवीं तक मुफ्त शिक्षा मिलेगी। उन्हें ड्रेस, पुस्तक, कॉपी का खर्च सरकार उठाएगी।
विज्ञापन

जनपद में अनिवार्य एवं नि: शुल्क बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत गरीब वर्ग के बच्चों को कान्वेंट स्कूलों में नर्सरी व कक्षा एक में प्रवेश की सुविधा सरकार की ओर से की है। प्रवेश प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने के लिए उसे ऑनलाइन कर दिया गया है। अभ्यर्थी को आवेदन विभाग के वेब पोर्टल पर करना होगा। गरीब के बच्चे बिना किसी दुविधा के पढ़ सकेंगे। विभाग के मुताबिक, दो से 25 मार्च तक प्रथम चरण का आवेदन शुरू होगा। बीएसए की ओर से सत्यापन 26 से 28 मार्च तक किया जाएगा। 30 मार्च को लाटरी निकाली जाएगी और पांच अप्रैल से निजी विद्यालयों में बच्चों को प्रवेश दिलाया जाएगा। द्वितीय चरण में आनलाइन आवेदन दो से 23 अप्रैल तक होगा। सत्यापन 25 व 26 अप्रैल और 28 अप्रैल को लाटरी निकाली जाएगी। साथ ही पांच मई से प्रवेश लिया जाएगा। तृतीय चरण में दो मई से 10 जून तक आवेदन लिए जाएंगे। 11 से 13 जून तक सत्यापन और 15 जून को लाटरी निकाली जाएगी। 30 जून से प्रवेश लिए जाएंगे।
विज्ञापन

जनपद में गरीब परिवार के बच्चों की पढ़ाई अंग्रेजी व प्राइवेट स्कूलों में कराने की योजना है। नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत लाटरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद चयनित बच्चों का दाखिला कराया जाएगा। इसके लिए तीन चरणों में आवेदन करने का मौका है। सत्येंद्र कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed