{"_id":"57be00064f1c1b7c11d4f5ea","slug":"children-die-in-the-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Thu, 25 Aug 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर गांव में बुधवार की शाम तालाब में नहाते समय दो बालक डूब गए। काफी तलाश के बाद दोनों का शव बाहर निकाला जा सका। परिवार वालों ने पुलिस को सूचित किए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। दो बालकों की मौत से गांव के लोग भी शोक में हैं।
गांव निवासी गौरी का पुत्र साजन (12) छोटे भाई शंभू और शशिकांत उर्फ घरभरन का पुत्र श्याम बाबू (10 वर्ष) आदि गांव के ही अन्य लड़कों के साथ तालाब में नहाने गए थे। साजन और श्याम बाबू दोनों तालाब में नहाने लगे जबकि शंभू किनारे खड़ा था। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
यह देख कर शंभू दौड़ कर घर गया और परिवार वालों को बताया। बच्चों के डूबने की बात सुनकर घर वाले भागकर तालाब के पास पहुंचे लेकिन तब तक दोनों बालक तालाब में डूब चुके थे।
विज्ञापन
बालकों के डूबने की खबर से गांव में खलबली मच गई। ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई और तालाब में डूबे बच्चों की तलाश होने लगी। काफी प्रयास के बाद उन्हें बाहर निकाला जा सका। परिवार वालों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया।
यहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। श्यामबाबू गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में चौथी कक्षा का छात्र था जबकि साजन स्कूल नहीं जाता था और पशुओं को चराता था।